{"_id":"9643f9743c1299fa46a4c9180015823f","slug":"as-for-me-dushyanta-so-aditya-naina-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे लिए जैसा दुष्यंत, वैसा आदित्य : नैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे लिए जैसा दुष्यंत, वैसा आदित्य : नैना
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं, एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर अपनी छवि बनाना चाहती हूं। विधायक के रूप में मुझे जो तनख्वाह मिलती है, उसे मैं जरूरतमंदों के लिए खर्च करना चाहती हूं।
विज्ञापन
पहले प्रयास के रूप में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर डबवाली के 40 गांवों में सिलाई सेंटर की स्थापना करूंगी।
एक सेंटर में 10 सिलाई मशीन रखी जाएंगी। ताकि सिलाई सीखकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। यह कहना है देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री दिवंगत देवीलाल की पौत्रवधू विधायक नैना सिंह चौटाला का।
विज्ञापन
वे सोमवार को इनेलो सिटी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में देवरानी कांता चौटाला की हार के संबंध में सवाल सुनकर जेठानी नैना चौटाला सन्न हो गई।
विज्ञापन
फिर कहा, मैं इस संबंध में वह एक शब्द भी अपने मुंह से नहीं बोलूंगी। कुछ पल रुककर, फिर बोलीं कि यह उनके घर का इलेक्शन था। लोगों ने जो निर्णय सुनाया, उन्हें स्वीकार है। वे आदित्य को अपना बेटा मानती है। उसके लिए जैसा दुष्यंत, वैसा आदित्य है।
विधायक नैना चौटाला ने कहा कि अग्निकांड पीड़िता सुमन का उपचार सफदरजंग अस्पताल में होगा। चिकित्सक से मेरी बात हो गई है।
मैं, सुमन को लेने के लिए ही आज डबवाली आई थी। यहां आकर मुझे पता चला कि उसकी परीक्षाएं चल रही हैं। कोशिश करूंगी कि 20 फरवरी को सुमन को सफदरजंग में ले जाऊं।
आपणी लुगाईयां को आगे करो
नवनिर्वाचित सरपंचों, ब्लाक समिति तथा जिला परिषद के सदस्यों के साथ मुलाकात करते समय नैना चौटाला ने कहा कि आप आपणी लुगाईयां को आगे करा करो। चूंकि जीत उन्होंने दर्ज की है। विधायक ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के जरिए शीघ्र ही डबवाली के ग्रामीण आंचल के विकास का प्रारूप तैयार किया जाएगा।