फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   As bogus doctor put some medicine, took gold locket

फर्जी डॉक्टर बनकर दवा डाली, ले गया सोने का लॉकेट

Sat, 03 May 2014 12:48 AM IST
sirsa
sirsa Updated Sat, 03 May 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन




सिरसा। सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की सुरक्षा रामभरोसे दिख रही है। चोरी और लूटपाट की घटनाओं को लेकर न तो अस्पताल प्रशासन संजीदा है और न ही पुलिस। शुक्रवार को एक व्यक्ति ने फर्जी डॉक्टर बनकर उपचार के लिए आई एक महिला के गले से आधा तोला सोने की तबीजी (लॉकेट) पर हाथ साफ कर दिया।

महिला के परिजनों के आने पर उसे घटना का पता चला। इस पर परिजनों ने तुरंत पुलिस चौकी में घटना की जानकारी दी। बुर्जभंगू निवासी करीब 65 वर्षीय रामस्नेही पत्नी हनुमान अपने पति के साथ आंखों के ऑपरेशन के लिए सिरसा स्थित सामान्य अस्पताल में आई थी।
विज्ञापन


डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा लेकर जाने लगी तभी अचानक एक व्यक्ति उसे पकड़कर ऊपर ले गया। उक्त व्यक्ति ने स्वयं को डॉक्टर बताते हुए महिला को नीचे फर्श पर ही लिटा दिया और उसकी आंखों में दवा डाल दी। दवा डालने के बाद व्यक्ति ने महिला को आंखें न खोलने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हालांकि उक्त व्यक्ति ने महिला से पैसे भी मांगे लेकिन महिला ने अपने पास पैसे नहीं होने की बात कही। व्यक्ति ने पहले तो महिला को गले में डाला लॉकेट और कानों की बालियां उतारकर देने को कहा लेकिन महिला ने मना कर दिया।


 इस पर डॉक्टर बताने वाले व्यक्ति ने महिला के गले में डाले हुए ताबीज को काट दिया और कुछ देर बाद जब महिला के परिजन आए तो महिला ने उन्हें सारी कहानी बताई, इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed