फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Artists and players gave the message of contributing towards a drug-free society

Sirsa News: कलाकारों और खिलाड़ियों ने नशा मुक्त समाज के लिए योगदान देने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Artists and players gave the message of contributing towards a drug-free society
सिरसा। नशे के खिलाफ जन जागरूकता के लिए डबवाली में 24 अगस्त को यूथ मैराथन आयोजित की जा रही है। यह मैराथन नशे के खिलाफ एक जन जागरूकता अभियान है। इसी कड़ी में खिलाड़ी व कलाकार भी आगे आकर जिलावासियों से डबवाली यूथ मैराथन में भाग लेने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


ओलंपियन व भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सविता पूनियां ने कहा कि नशा के खिलाफ जनजागरूकता अभियान के तहत डबवाली में यूथ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने की इस मुहिम से जुड़कर अधिक से अधिक संख्या में यूथ मैराथन का हिस्सा बने।
विज्ञापन

वहीं कलाकार खासा आला चाहर ने डबवाली वासियों को इस आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि 24 अगस्त को सुबह छह बजे यूथ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि आएंगे। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा यूथ मैराथन में पहुंचकर नशे के खिलाफ एकजुटता का परिचय दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


देसी रॉकस्टार एमडी भी देंगे प्रस्तुति

डबवाली यूथ मैराथन में देसी रॉकस्टार हरियाणवी कलाकार एम.डी भी पहुंचेंगे। वे गीतों के माध्यम से नशा के प्रति जागरूकता का संदेश देंगे। अपने देसी अंदाज में हरियाणवी गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देंगे।

अब तक 57 हजार से ज्यादा ने कराया पंजीकरण

यूथ मैराथन के लिए युवाओं में पूरा उत्साह है, अब तक 57 हजार से ज्यादा प्रतिभागी पंजीकरण कर चुके हैं। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट भी दी जाएगी। प्रतिभागी वेबसाइट https://rundabwali.com/register/ पर जाकर अपनी पसंदीदा दौड़ के चयन के बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, आयु वर्ग और पता दर्ज कर फॉर्म जमा करें। यूथ मैराथन तीन दूरी श्रेणियों 5 किमी, 10 किमी और 21.1 किमी में होगी। प्रतिभागी ओवरऑल कैटेगरी के अलावा अंडर 18, 18 से 45 वर्ष, 45 से 60 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागियों की आयु की गणना आयोजन की तिथि 24 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी।


पुरुष व महिला विजेताओं को अलग-अलग नकद पुरस्कार

पुरुष व महिला विजेताओं को अलग-अलग नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। ओवरऑल श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार, द्वितीय स्थान को 37,500 और तृतीय स्थान को 25,000 का नकद इनाम मिलेगा। इसके अलावा, 21.1 किलोमीटर स्पर्धा में अंडर-18, 18 से 45, 45 से 60 और 60 प्लस आयुवर्ग श्रेणियों में विजेताओं को क्रमश: 10 हजार, 7,500 और पांच हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं 10 किलोमीटर दौड़ में ओवरऑल विजेता को 25 हजार रुपये, दूसरे स्थान को 15 हजार रुपये और तीसरे स्थान को 10 हजार रुपये मिलेंगे। आयु वर्ग के हिसाब से अंडर-18, 18 से 45, 45 से 60 और 60 प्लस प्रतिभागियों को विजेता के रूप में 7,500, प्रथम रनर-अप को पांच हजार रुपये और द्वितीय रनर-अप को तीन हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed