{"_id":"67d5c0485fe17a2cc9055b05","slug":"art-of-living-started-langar-service-in-dabwali-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134712-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आर्ट ऑफ लिविंग ने डबवाली में शुरू की लंगर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आर्ट ऑफ लिविंग ने डबवाली में शुरू की लंगर सेवा
Sat, 15 Mar 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
ऑर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों की ओर से डबवाली में शुरू की गई लंगर सेवा।
डबवाली। आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों ने डबवाली स्थित शक्ति अनाथ आश्रम में लंगर सेवा का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक सुमित अनेजा और पंकज धींगड़ा ने बताया कि श्री श्री रविशंकर की कृपा और मार्गदर्शन में यह शुरुआत की गई है। इसके लिए विशेष टीम गठित की जाएगी, जो कभी भी जरूरत पड़ने पर लंगर का आयोजन करेगी।
स्वयंसेवक विजय छाबड़ा ने कहा कि श्री श्री रविशंकर की शिक्षाओं के अनुसार, सेवा, सत्संग और साधना में से सेवा का यह प्रकल्प विशेष रूप से गुरुजी के मार्गदर्शन के तहत शुरू किया गया है। आने वाले समय में आर्ट ऑफ लिविंग लंगर सेवा जहां भी जरूरत महसूस होगी, कई स्थानों पर आयोजित की जाएगी।
स्वयंसेवक सुमित अनेजा ने बताया कि शीघ्र ही सेवा, सत्संग और साधना के तहत सत्संग की भी शुरुआत की जाएगी। गुरुजी के ज्ञान, ध्यान और गान की कला का लाभ सभी तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। यही उनकी सेवा का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर स्वयंसेवक पंकज गर्ग, यश छाबड़ा, सुरेश कुकरेजा और नितिन छाबड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जरूरतमंद कन्या की शादी में हारे का सहारा ट्रस्ट ने भरी भात
सिरसा। हारे का सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट ने शनिवार को गांव अली मोहम्मद में एक जरूरतमंद कन्या की शादी में भात का सामान दिया। ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने यह रस्म निभाई। उन्होंने कहा कि उनके पिता ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल के मार्गदर्शन में इस ट्रस्ट का गठन किया गया है। इस अवसर पर सरपंच गूगन राम, गुर्जर सभा के प्रदेशाध्यक्ष सांवरमल गुर्जर, मैनपाल सिहाग, हरपिंद्र शर्मा, हीरालाल गोदारा, पार्षद मनीष कुमार, रणजीत डेलू, जगतपाल रनवा, कौशल सिहाग, हीरालाल, आत्माराम, रामेश्वर, प्रताप सिंह, किशन कुमार, ओएसडी सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।