{"_id":"6a1c7c7d407e5bce990cb606","slug":"aroot-maharaj-jayanti-celebrated-sirsa-news-c-128-1-svns1027-159265-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जयंती पर अरूट महाराज को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जयंती पर अरूट महाराज को किया नमन
Sun, 31 May 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 31 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
श्री अरूट जी की जयंती पर मौजूद अरोडवंश समाज के लोग। संस्था।
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पंजाबी अरोड़ा खत्री मेहता समाज के संस्थापक एवं आराध्य सूर्यवंशी श्री अरूट महाराज की जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ रविवार को अरोड़वंश धर्मशाला में मनाई गई। अरोड़ समाज के लोगों ने अपने पूर्वज एवं आराध्य श्री अरूट महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा ब्रह्मदास महाराज एवं स्वामी जित्वानंद महाराज ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया। अमृतवाणी का पाठ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीएलयू के प्रोफेसर विजय कुमार, अमीरचंद मेहता, भाजपा नेता राकेश बब्बर उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहन लाल सचदेवा परिवार एवं ओमप्रकाश मंगवाना परिवार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर संत-महात्माओं, मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
अरोड़वंश समाज के प्रधान दीपक अरोड़ा ने कहा कि समाज के संस्थापक सूर्यवंशी श्री अरूट महाराज भगवान श्री राम के कुल से संबंधित थे तथा हम सभी सूर्यवंशी परंपरा के गौरवशाली वंशज हैं। उन्होंने अपने एक वर्ष के कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि धर्मशाला के निर्माण कार्य में समाज के अनेक परिवारों ने उदारतापूर्वक सहयोग दिया है। परिणामस्वरूप निर्माण कार्य निरंतर प्रगति पर है।
इस अवसर पर संस्था के महासचिव राहुल कामरा, गौरव ग्रोवर, सुभाष फुटेला, मनजीत धींगड़ा, मोहन लाल कामरा, राधा किशन मखीजा, राज कुमार अनेजा, वेद प्रकाश अनेजा, ताराचंद वधवा, ओमप्रकाश सचदेवा, सुरेंद्र सचदेवा, संजय खत्री, राज कुमार मरेजा, ईश कुमार मेहता, राज कुमार गिलोहत्रा, बलदेव तनेजा आदि मौजूद रहे।