फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Army jawan given last farewell with military honors in Sirsa

Sirsa News: सिरसा में सेना के जवान को राष्ट्रीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Tue, 13 Jun 2023 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 13 Jun 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Army jawan given last farewell with military honors in Sirsa
शहीद का राजकीय सम्मान के साथ संस्कार के दौरान उप​स्थितजन।
कालांवाली(सिरसा)। गांव पाना में 4 जेएके राइफल के जवान निशान सिंह (27) का मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ रामबाग में अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के गणमान्य लोग, रिश्तेदार, सेना के जवानों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। निशान सिंह की सोमवार को घर लौटते समय नारनौल के पास सड़क हादसे में मौत हुई थी। उनकी शादी को अभी 5 महीने ही हुए थे। परिवार शोक में डूबा है।
विज्ञापन

गांव पाना निवासी सुखपाल कौर का बेटा निशान सिंह वर्ष 2016 में सेना में सिपाही भर्ती हुआ। वर्तमान में उसकी जयपुर में ड्यूटी थी। सिपाही निशान सिंह की माता सुखपाल कौर को अचानक अधरंग हो गई। इसके लिए निशान सिंह छुट्टी लेकर सोमवार को कार में गांव लौट रहा था। नारनौल के गांव मंढाना के पास हादसा हो गया। मंगलवार सुबह सिपाही निशान सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर पहुंचा। यहां पत्नी, माता- पिता व रिश्तेदारों ने उसके अंतिम दर्शन किए। गांव के रामबाग में सिपाही निशान सिंह अमर रहे, भारत माता की जय के जयघोष लगाते हुए सेना के जवान व लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सेना के अधिकारी ने सिपाही निशान सिंह की पत्नी को तिरंगा झंडा सौंपा। सिपाही निशान सिंह की पत्नी जसप्रीत कौर ने अपने पति की चिता को मुखाग्नि दी।

बेटा मैं ठीक हूं, मुझे गर्व है आपने सात साल देश की सेवा की : सुखपाल कौर
सिपाही निशान सिंह की माता सुखपाल कौर ने अंतिम दर्शन करते हुए कहा कि बेटा मैं ठीक हूं, आपने ड्यूटी करते हुए देश की सेवा की है। मुझे गर्व है कि मेरे बेटे ने करीब सात साल तक देश की सेवा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed