{"_id":"bfff587ba833cb7b83ba8e81783b79cf","slug":"arman-fire-burned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग ने जला दिए अरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग ने जला दिए अरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Sun, 28 Sep 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के हिम्मतपुरा मोहल्ला में शनिवार देर शाम को एक घर में आग लगने से लड़की की शादी के लिए जोड़ा गए सामान सहित नकदी भी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
वार्ड 12 के निवासी लालसिंह पुत्र लाहणा सिंह की लड़की परमजीत कौर की शादी छह नवंबर को तय की हुई है। उन्होंने लड़की की शादी में देने के बड़े अरमानों से फ्रिज, टीवी, बैंड, मधानी सहित तैयार करवाकर घर में रखा हुआ था।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम अचानक लालसिंह के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तीव्र थी कि पड़ोस में स्थित हवा सिंह की झुग्गी में भी जा लगी, जिससे उसकी झुग्गी जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने अग्निशमन केंद्र में दी। कुछ समय बाद अगिनशमन विभाग की गाड़ी वहां पहुंची और आग पर काबू पाया।
पीड़ित लालसिंह ने बताया कि वह एक गरीब आदमी है तथा मेहनत मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता है।
उन्होंने बताया कि बड़ी मुश्किल ने उन्होंने अपनी बिटिया की शादी के लिए सामान तैयार किया था जो आग की भेंट चढ़ गया है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।