{"_id":"66c8ebffd555c81332063c49","slug":"arjun-takes-a-dig-at-dada-ranjit-for-not-being-able-to-get-the-queens-sub-division-made-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-124658-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अर्जुन ने दादा रणजीत पर कसा तंज, रानियां को सब डिवीजन नहीं बनवा पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अर्जुन ने दादा रणजीत पर कसा तंज, रानियां को सब डिवीजन नहीं बनवा पाए
Sat, 24 Aug 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
रानियां में पत्रकारों से बातचीत करते अर्जुन चौटाला।
रानियां। प्रदेश में 1 अक्तूबर को होने वाले मतदान को लेकर जहां पार्टियों ने अभी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन संभावित प्रत्याशी अभी से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। रानियां विधानसभा क्षेत्र से इनेलो-बसपा के साझे प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने अभी से विपक्षियों पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने पिछले दस साल में सिर्फ घोषणाएं ही की हैं धरातल पर कोई भी कार्य संपूर्ण नहीं हो पाया है। सिरसा में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कई बार हो चुका है लेकिन अभी तक एक ईंट भी नहीं लग पाई है। टेंडर प्रक्रिया का बहाना बनाकर कॉलेज का निर्माण अधर में लटकाया जा रहा है। चौटाला ने कहा कि इस बार इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी और रानियां के अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करवाया जाएगा।
अर्जुन चौटाला ने अपने दादा एवं ऊर्जा मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि रानियां को सब डिवीजन का दर्जा नहीं दिला पाए। उनकी सरकार बनते ही रानियां को सब डिवीजन का दर्जा दिलाया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में नहरी पेयजल की व्यवस्था और नशे के दलदल में धंसे युवाओं को बाहर निकाल उनका उपचार करवाया जाएगा।