फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Areas with low sex ratio will be identified, mobile vans are creating awareness in villages

Sirsa News: कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों की होगी पहचान, गांवों में मोबाइल वैन कर रही जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Areas with low sex ratio will be identified, mobile vans are creating awareness in villages
 उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त शांतनु शर्मा लिंगानुपात ​को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए।
सिरसा। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने अपने कार्यालय में जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ लिंगानुपात संबंधित समीक्षा बैठक की। इसमें उपायुक्त ने कहा कि जिले में लिंगानुपात को और बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग व्यापक कार्य योजना के साथ कार्य करें और जिले में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि जिले में लिंगानुपात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत मोबाइल वैन गांव-गांव जा रही है। बैठक से पहले स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सुधीर राजपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अप्रैल 2024 से अप्रैल 2025 के बीच आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि मासिक बैठक के साथ-साथ त्रैमासिक समीक्षा बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाए। इससे लिंगानुपात से जुड़ी समस्याओं की गहराई से जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में और सुधार के लिए जिले में जल्द टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। यह टास्क फोर्स खासकर उन गांवों व क्षेत्रों पर विशेष नजर रखेगी। जहां लिंगानुपात कम है। ऐसे क्षेत्र के लिए प्लान तैयार किया जाएगा, ताकि वहां जागरूकता कार्यक्रम अधिक से अधिक किए जा सकें।
इस मौके पर सीएमओ डाॅ. महेंद्र सिंह भादू, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डाॅ. दर्शना सिंह, उप सिविल सर्जन डाॅ. भारत भूषण, नोडल ऑफिसर डाॅ. साकेत कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जिले में भ्रूण हत्या के संबंध में रहें सतर्क
उपायुक्त ने कहा कि जिले में लिंगानुपात और बेहतर बनाने के लिए सभी को जागरूक होकर काम करना होगा। उन्होंने हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामलों में विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या रोकने के लिए व्यापक कदम उठाए जाएं, जो भी नियमों का उल्लंघन करे उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

आंगनबाड़ी और आशावर्कर गावों में बनाए पकड़
उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर व आशा वर्कर लोगों को भ्रूण लिंग जांच के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में सुधार कम है, वहां संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। प्रत्येक जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के काम की ब्लॉक स्तर पर समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed