फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A subsidy of one thousand rupees per acre will be given on sowing of Dhaincha

Sirsa News: ढैंचा की बिजाई पर मिलेगा एक हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A subsidy of one thousand rupees per acre will be given on sowing of Dhaincha
सिरसा। हरियाणा बीज विकास निगम की ओर से ढैंचा का बीज वितरण नहीं किया जाएगा। इस वर्ष किसान किसी भी सरकारी व गैर सरकारी बीज बिक्री केंद्रों से ढैंचा का बीज खरीदकर बिजाई कर सकते हैं। बीज लेते समय किसान ध्यान रखें कि उन्हें बीज का पक्का बिल दुकानदार से लेना है। ढैंचा की बिजाई पर इस वर्ष राज्य सरकार की ओर से किसानों को एक हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि एक किसान अधिकतम 10 एकड़ ढैंचा बीज की बिजाई पर 10 हजार रुपये तक की अनुदान राशि ले सकता है। इसके लिए किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर ढैंचा बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा व दुकानदार से ढैंचा बीज खरीद का पक्का बिल लेने उपरांत बिजाई करके खेत की फोटो जीपीएस लोकेशन सहित पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


इसके बाद कृषि विभाग की ओर से किसान के खेत का भौतिक सत्यापन किया जाएगा व सही पाए जाने पर किसान के बैंक खाता में एक हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान कर दी जाएगी। जिले को ढैंचा की बिजाई का 45 हजार एकड़ का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना का लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि भूमि की उर्वरा शक्ति की बढ़ोतरी के लिए ज्यादा से ज्यादा स्कीम का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने खंड कृषि अधिकारी या उप मंडल कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed