फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   aprajita

Sirsa News: छात्राओं ने सीखीं आत्मरक्षा की बारीकियां

Thu, 29 Jan 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 29 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
aprajita
सिरसा।राजकीय महिला महाविद्यालय में सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम के दौरान कोच अनीता सैनी आत्मरक्षा के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन व महाविद्यालय की ओर से वीरवार को अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में सेल्फ डिफेंस कोच अनीता सैनी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के आसान और प्रभावी तरीके बताए।

कोच अनीता सैनी ने कहा कि आज के समय में हर लड़की को आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए। किसी भी आपात स्थिति में आसपास मौजूद साधारण वस्तुएं भी आत्मरक्षा का मजबूत साधन बन सकती हैं। अनीता सैनी ने छात्राओं को हेयर पिन, बेल्ट, दुपट्टा, चूड़ियां, हैंड बैग, पेन और अन्य रोजमर्रा के सामान का उपयोग कर खुद को सुरक्षित रखने के तरीके सिखाए। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। अनीता ने छात्राओं को यह भी बताया कि खतरे की स्थिति में घबराने के बजाय कैसे समझदारी से प्रतिक्रिया देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed