फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Apply for admission to IGNOU for the 2026 session by January 31

Sirsa News: इग्नू में 2026 सत्र के दाखिले के लिए 31 जनवरी तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission to IGNOU for the 2026 session by January 31
सिरसा।राजकीय महिला महाविद्यालय में स्थापित इग्नू सेंटर। संवाद
सिरसा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जनवरी 2026 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) एवं ऑनलाइन लर्निंग कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 तक इग्नू के स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


इग्नू भारत का सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय है, जो वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई सत्र में प्रवेश प्रक्रिया संचालित करता है। जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश की शुरुआत हो चुकी है और यह उन विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो कौशल आधारित एवं ज्ञान आधारित शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाना और विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करना है। इग्नू विशेष रूप से दूरदराज क्षेत्रों, ग्रामीण अंचलों एवं वंचित वर्गों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। ऐसे विद्यार्थी जिन्हें मेरिट या अन्य कारणों से नियमित कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं मिल पाया हो। अथवा जो किसी कारणवश नियमित कक्षाओं में उपस्थित नहीं हो सकते, वे इग्नू के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। इग्नू की लचीली शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाई करने का अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------

इग्नू में डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध

राजकीय महिला महाविद्यालय में स्थापित इग्नू की ओर से सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के सैकड़ों पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें मानविकी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, शिक्षा, कंप्यूटर, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, योग, पत्रकारिता सहित अनेक विषय शामिल हैं। विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों को समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा प्राप्त हो सके।

------------------

इग्नू के सभी पाठ्यक्रम यूजीसी से मान्यता प्राप्त

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि इग्नू के सभी पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त हैं और इनकी वैधता देशभर के सरकारी एवं निजी संस्थानों में है। इग्नू की डिग्रियां प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा एवं रोजगार के लिए पूरी तरह मान्य हैं। यही कारण है कि देश-विदेश में लाखों विद्यार्थी इग्नू से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इग्नू की मान्यता केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी पहचान है। देशभर में इग्नू के 67 क्षेत्रीय केंद्र और 2000 से अधिक अध्ययन केंद्र कार्यरत हैं।


----------------

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जनवरी 2026 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थी 31 जनवरी तक इग्नू में दाखिला ले सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय में स्थापित इग्नू केंद्र में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। -- डॉ. विक्रमजीत सिंह, कोऑर्डिनेटर, राजकीय महिला महाविद्यालय, इग्नू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article