फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Apply for admission in National College by 9th June

Sirsa News: नेशनल कॉलेज में दाखिले के लिए 9 जून तक करवाएं आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission in National College by 9th June
नेशनल कॉलेज सिरसा ।
की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 19 मई से शुरू हुई इस ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 9 जून निर्धारित की गई है। प्रथम मेरिट लिस्ट 18 जून को जारी होगी।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में बीए, बीए मेजर इन इकोनॉमिक्स, बीकॉम, बीबीए, बीएससी लाइफ साइंसेज व फिजिकल साइंसेज के कोर्स उपलब्ध हैं। बीए की वार्षिक फीस मात्र 3,784 रुपये, बीए मेजर इन इकोनॉमिक्स की 3,808 रुपये, बीकॉम की 3,854 रुपये, बीबीए की 4,864 रुपये, बीएससी लाइफ साइंसेज की 4,012 रुपये और बीएससी फिजिकल साइंसेज की फीस 4120 रुपये है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यह फीस केवल एक सेमेस्टर की न होकर पूरे वर्ष की है। प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने कहा है कि प्रवेशार्थी सरकार की ओररेस प्रदत्त इस अत्यंत कम फीस की सुविधा के साथ-साथ राजकीय नेशनल महाविद्यालय में पहली चयन के आधार पर प्रवेश लेकर उच्च योग्यता प्राप्त स्टाफ, उपलब्ध संसाधनों, सुविधाओं, विभिन्न वजीफों का लाभ उठाएं और अपने कॅरिअर को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय नेशनल महाविद्यालय के ओवरऑल एडमिशन इंचार्ज डाॅ. हरविंदर सिंह व ऑनलाइन एडमिशन इंचार्ज डाॅ. नवीन मक्कड़ ने कहा है कि स्नातक प्रथम सत्र में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय के पुस्तकालय में आकर प्रवेश संबंधी प्रत्येक जानकारी हासिल कर सकते हैं और फ्री में ऑनलाइन प्रवेश पत्र जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed