{"_id":"65b9386b576aa0de420da215","slug":"apply-by-15th-february-to-get-nano-urea-sprayed-for-rs-100-sirsa-news-c-128-1-sir1002-114315-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 100 रुपये में नैनो यूरिया स्प्रे करवाने के लिए 15 फरवरी तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 100 रुपये में नैनो यूरिया स्प्रे करवाने के लिए 15 फरवरी तक करें आवेदन
Tue, 30 Jan 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने के लिए प्रदेश सरकार किसानों को आधी कीमत पर नैनो यूरिया देगी। कृषि विभाग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सिरसा में 7000 एकड़ पर नैनो यूरिया के प्रदर्शन प्लाट लगाने का लक्ष्य रखा है। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि स्कीम के तहत नैनो की बोतल 100 रुपये में दी जाएगी। खर्च राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। इतना ही नहीं है खेत में ड्रोन व अन्य माध्यम से छिड़काव का प्रबंध किया जाएगा। रासायनिक उर्वरकों के ज्यादा प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता में गिरावट आती है। फसल व सब्जियों में इसका प्रभाव आता है, नाइट्रोजन युक्त उर्वरक मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को कम करते हैं। यह पीएच व पोटेशियम उर्वरक पोषक तत्वों के संतुलन को बिगाड़ देते हैं। उन्होंने बताया कि नाइट्रोजन ऑक्साइड जो अन्य वायुमंडलीय गैसों के साथ मिलकर इसमें योगदान करते हैं, इससे वायु प्रदूषण भी होता है।