{"_id":"682630b968424ad5260b14b9","slug":"applications-for-the-new-session-started-at-ding-mandi-college-staff-is-also-complete-sirsa-news-c-128-1-sir1002-137888-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डिंग मंडी काॅलेज में नए सत्र के लिए आवेदन शुरू, स्टाफ भी पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डिंग मंडी काॅलेज में नए सत्र के लिए आवेदन शुरू, स्टाफ भी पूरा
विज्ञापन
कॉलेज डिंग मंडी
डिंग मंडी। राजकीय महाविद्यालय डिंग मंडी में नए सत्र 2025-26 के लिए आवेदन पत्र शुरू हो चुके हैं। कॉलेज प्राचार्या मधु साईं ने बताया कि महाविद्यालय डिंग मंडी में अभी नए सत्र के लिए सभी विषयों के अध्यापकों के पदों को भरवा दिया गया है। इससे पहले कॉलेज में अध्यापकों की काफी कमी थी, जिसके चलते कॉलेज में सप्ताह में तीन दिन ही कक्षाएं लगतीं थी।
स्टाफ की कमी के चलते विद्यार्थी भी कॉलेज छोड़ने को मजबूर थे। इस समस्या के चलते उन्होंने सरकार व संबंधित विभाग को पत्राचार से अवगत करवाया, जिसके बाद विभाग की ओर से स्टाफ की कमी को पूरा कर दिया गया है। प्राचार्या ने डिंग मंडी की संस्थाओं व मौजिज लोगों को बुलाकर दाखिले संबंधी चर्चा की। प्राचार्या ने कहा कि ग्रामीणों को कॉलेज प्रबंधन की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।
एकता मंच के प्रधान पंकज शर्मा व सीनियर सिटीजन मनोहर लाल सोनी ने बताया कि स्टाफ पूरा होने के बाद अब सप्ताह में 6 के 6 दिन कक्षाएं लगाई जाएंगी। उन्होंने डिंग मंडी व आसपास के गांवों के लोगों से आह्वान किया कि वे नए सत्र के लिए अपने बच्चों को डिंग मंडी महाविद्यालय में ही दाखिला दिलवाएं, ताकि बच्चों को इधर-उधर न भटकना पड़े।