फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Applications for students start for NMMS scholarship, apply till 10th

Sirsa News: एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों के आवेदन शुरू, 10 तक करें आवेदन

Sun, 17 Sep 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 17 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Applications for students start for NMMS scholarship, apply till 10th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थी 10 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थी ही पात्र होंगे। छात्रवृत्ति के लिए 19 नवंबर को लिखित परीक्षा भी ली जाएगी। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौंवी से लेकर बाहरवीं तक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
छात्रवृत्ति के लिए शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर दिया है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रक्रिया के बाद विद्यार्थियों की जिला मुख्यालय में परीक्षा होगी। आवेदन करने वाला विद्यार्थी राजकीय स्कूल का होना अनिवार्य है। वहीं सातवीं कक्षा भी सरकारी स्कूल से ही पास होनी चाहिए। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले भाग में विद्यार्थी की मानसिक योग्यता को जांचा जाएगा। इसमें 90 प्रश्न होंगे और सभी 1-1 नंबर के होंगे। दूसरे चरण में जरनल परीक्षा होगी। इसमें भी 90 प्रश्न 1- 1 नंबर के होंगे। इसमें सामाजिक विज्ञान, गणित व विज्ञान के प्रश्न होंगे। परीक्षा 19 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।
विज्ञापन



प्रतिवर्ष मिलेंगे 12 हजार रुपये
राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी जो इस परीक्षा को पास कर लेंगे, उन्हें प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी। हर महीने 1 हजार रुपये विद्यार्थियों के बैंक खाते में आएंगे। इससे विद्यार्थी नोट बुक, पैन, स्कूल बैग, जूते व अन्य चीजें खरीद पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
अभिभावकों की वार्षिक आय 3.50 से कम होनी चाहिए।
- विद्यार्थी परीक्षा में सिर्फ एक बार बैठ सकता है।
- परीक्षा निशुल्क रहेगी।
- केंद्रीय, जवाहर लाल, केजीबीवी व निजी स्कूल के विद्यार्थी परीक्षा में भाग नहीं ले सकते।
- परीक्षा परिणाम के बाद विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करना जरूरी।
- अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र जरूरी।
- दिव्यांग विद्यार्थी का प्रमाण पत्र जरूरी।


ऐसे कर सकते हैं आवेदन

स्कॉलरशिप परीक्षा में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां होम पेज पर NMMS स्कॉलरशिप आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवश्यक विवरण दर्ज कर पंजीकरण पूरा करें और दोबारा लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें। सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज सावधानी के साथ अपलोड करें और फॉर्म सब्मिट करें।




वर्जन
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस प्रक्रिया 10 अक्तूबर तक चलेगी। छात्रवृत्ति के लिए 19 नवंबर को लिखित परीक्षा भी ली जाएगी। परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा नौंवी से लेकर बाहरवीं तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। - नीरज पाहुजा, नोडल अधिकारी एनएमएमएस योजना सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed