फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   application invited for khel nursery

Sirsa News: खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए 22 तक करें आवेदन

Sat, 21 Feb 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
application invited for khel nursery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। खेल विभाग की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल नर्सरी योजना 2026-2027 के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सरकारी स्कूल, ग्राम पंचायत व निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए 15 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, अब तारीख को आगे बढ़ाते हुए 22 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं।
जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि खेल नर्सरी के लिए केवल ओलंपिक, एशियन व कॉमनवेल्थ खेलों में सम्मिलित चुनिंदा खेलों के लिए नर्सरियां खोली जाएंगी। सभी पात्र, विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप संबंघित वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटहरियाणास्पार्टसॉटजीओवीडॉटइन पर समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें ताकि खेल नर्सरी आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जा सकें।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेल नर्सरियों में 8 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन जिला खेल अधिकारी की निगरानी में खेल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक खेल नर्सरी में न्यूनतम 20 एवं अधिकतम 25 खिलाड़ी होंगे, जबकि 10 खिलाड़ियों की प्रतीक्षा सूची रखी जाएगी। खिलाड़ियों की संख्या 20 से कम होने पर नर्सरी को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही संस्था को दो से अधिक खेल नर्सरियों का आवंटन नहीं किया जाएगा। खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण के साथ-साथ छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed