फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   anti drugs run, IG OP Singh, marathan in sirsa, run against drugs

नशे के खिलाफ दौड़ में आईजी के साथ दौड़े युवा

Mon, 27 Jun 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 27 Jun 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
anti drugs run, IG OP Singh, marathan in sirsa, run against drugs
मैराथ्‍ान - फोटो : Bureau

अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर रविवार को पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ दौड़ कराई। पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज ओपी सिंह के नेतृत्व में जिले भर से आए युवाओं नें दौड़ में भाग लिया। बाद में युवाओं ने आईजी के साथ देशभक्ति गीतों पर डांस भी किया। आईजी ने युवाओं के साथ मस्ती कर उनमें पुलिस के प्रति विश्वास और ऊर्जा का संचार कर दिया। साथ ही युवाओं को जिले से नशे को जड़ सहित उखाड़ फेंकने की शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन

 
अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जिला पुलिस ने टाऊन पार्क के समीप ‘नशे के खिलाफ दौड़’ का आयोजन कराया। आईजी का एसपी और एसडीएम परमजीत सिंह चहल ने स्वागत किया। बाद में आईजी ने गारद का निरीक्षण करते हुए सलामी ली। आईजी ने युवाओं को संबोधित करने के बजाए सीधे दौड़ में शामिल होने के लिए कहा। दौड़ में शामिल युवा और अन्य आयोजन स्थल से उठकर सड़क पर आए जिन्हें आईजी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


धावकों के आगे आगे पायलट चल रही थी रूट पहले से ही निर्धारित था। आईजी स्वयं दौड़ में शामिल हुए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक और अन्य कर्मचारी भी थे। धावक अंबेडकर चौक से होते हुए परशुराम चौक तक और भगत सिंह चौक पहुंचे। यहां से अधिकतर धावकों ने शार्टकट अपनाया और सुभाष चौक, बोंबे वाली गली से होकर डाकघर के आगे से निकलकर टाऊन पार्क पर जाकर खडे़ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर आईजी और अन्य धावक निर्धारित रूट से होते हुए आगे बढ़ रहे थे। आईजी अपनी कैप उतार कर लोगों का अभिवादन भी कर रहे थे। जैसे ही उनका काफिला सांगवान चौक पहुंचा को शॉर्टकट अपनाने वाले धावक समापन स्थल पर दौड़कर पहुंचे वहां मौजूद अधिकारियों को लगा ही यही विजेता है। दूसरी ओर दौड़ में पूरे जिले से आए युवा शामिल थे पर उनमें सबसे ज्यादा संख्या सिरसा के युवाओं की थी।

जमकर थिरके युवा भी और आईजी भी
आईजी ओपी सिंह दौड़ पूरी कर मंच पर पहुंचे और सभी लोगों का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज कोई भाषण नहीं होगा युवाओं को अपनी तरह से मस्ती करने दो। पहले तो उन्होंने सिरसा, कालांवाली और डबवाली के युवाओं के हाथ खडे़ करवाकर उनकी संख्या का अंदाजा लिया और बाद में युवाओं को किलकारियां मारने और हिप हिप हुर्रे करने को कहा।

वरिष्ठ नागरिक लालचंद गोदारा को स्टॉप वॉच देकर टाइम रिकार्ड करने को कहा। उनकी मदद के लिए एक युवा को भी लगाया गया। करीब दस मिनट तक यह दौर चला और कालांवाली ब्लाक को विजेता घोषित किया गया। युवाओं ने चक दे इंडिया गीत पर नृत्य किया। आईजी भी मंच से उतरकर युवाओं के बीच जाकर डांस करने लगे। युवाओं में आईजी के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। पहला गीत खत्म होते ही दूसरे गीत की फरमाइश हुई। आईजी ने पूछा हवन करेेंगे हवन करेेंगे वाला गीत है तो वहीं गीत बचाया जाने लगा जिसे पर उन्होंने युवाओं के साथ जमकर डांस किया।

दो प्रतिशत युवा ही नशे की गिरफ्त में
आईजी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि देश के सारे युवा नशे की गिरफ्त में है। आंकड़ों के हिसाब से देश में दो प्रतिशत या 34 लाख युवा ही किसी न किसी प्रकार का नशा करता है यानि 98 प्रतिशत युवा सही रास्ते है। भारत का युवा वर्ग ही उसकी शक्ति है। उन्होंने पुलिस
कर्मियो और अधिकारियों से कहा कि अगर युवा गलत कार्य कर रहा है तो उसे बेटा या छोटे भाई की तरह समझाओ विशेष परिस्थति में हड़काया जा सकता है।

सप्लायर और मांग दोनों को नेस्तानाबूद करना होगा
आईजी ओपी सिंह ने कहा कि सिरसा में मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसा है और उसके सार्थक परिणाम सामने आए है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ आपूर्ति करता और उसकी मांग करने वाले दोनों को नेस्तानाबूद करना होगा जब माल ही नहीं आएगा तो युवा वैसे ही उससे दूर हो जाएगा। मादक पदार्थ  तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कार्ययोजना पर काम कर रही है। नशे की गिरफ्त में आया युवा नशे की आपूर्ति के लिए कोई भी अपराध कर सकता है। माता-पिता अपने बच्चों को किसी भी सूरत में नशा न खरीदने दें।

नहीं बंट पाए केले
दौड़ में शामिल लोगों के लिए पुलिस प्रशासन ने केले की व्यवस्था की थी। पुलिसकर्मी आईजी को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहे। रविवार सुबह 6:40 पर आईजी कार्यक्रम में पहुंचे और 6:45 पर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी धावक और अधिकारी दौड़ पूरी करते हुए 7:20 पर समारोह स्थल पर पहुंचे। जहां पर बाद में गीतों पर डांस शुरू हुआ। बाद में आईजी ने पत्रकारों से बातचीत की। आईजी बाद में हिसार के लिए रवाना हो गए। उनके जाते ही युवा भी वहां से चले गए और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। बाद में पता चला कि युवाओं को खिलाने के लिए केले से भरा टाटा एस खड़ा हुआ है। बाद में केले वापस भेज दिए गए।


कौन-कौन रहा मौजूद
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता, एसडीएम परमजीत सिंह चहल, डीडीपीओ प्रीतपाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, होशियारी लाल शर्मा, डीएसपी मुख्यालय विजय कक्कड़, डीएसपी ऐलनाबाद रविंद्र सिंवर, डीएसपी डबवाली सत्यपाल यादव, आईएमए के प्रदेश संरक्षक डॉ. वेद बैनीवाल, व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरा लाल शर्मा, अमित चुघ, मानव सेवा समिति के प्रधान संदीप बांसल, डेरा सच्चा सौदा के अनेक पदाधिकारी, जिले के सभी थाना प्रभारियों के अतिरिक्त जिले की अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, युवा क्लबों के सदस्य मौजूद रहे, मंच संचालन सहायक लोक संपर्क अधिकारी मक्खन सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed