{"_id":"67b8c339940ea90ff200367a","slug":"anti-drug-campaign-launched-in-kharian-village-of-raniya-area-sirsa-news-c-21-hsr1034-571055-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रानियां क्षेत्र के गांव खारियां में चलाया नशा विरोधी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रानियां क्षेत्र के गांव खारियां में चलाया नशा विरोधी अभियान
Fri, 21 Feb 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
नशा मुक्ति कार्यक्रम में भाग लेते हुए डीएसपी संजीव बल्हारा।
सिरसा। ग्राम पंचायत और ब्रह्मकुमारी आश्रम की ओर से शुक्रवार को गांव खारियां में नशाविरोधी अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे रानियां खंड के डीएसपी संजीव बल्हारा ने भी ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को शिक्षा और खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
डीएसपी संजीव ने कहा कि जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें शामिल होकर सभी ग्राम पंचायतें और सामाजिक संस्थाएं अग्रणी भूमिका निभाएं, ताकि समाज को पूरी तरह से नशामुक्त और अपराधमुक्त किया जा सके।
डीएसपी ने कहा कि एसपी विक्रांत भूषण के नेतृत्व में जिला पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। इसके तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसमें सहयोग देने के लिए सभी ग्राम पंचायतें ग्रामीणों और युवाओं के सहयोग से अपने गांव के खेल मैदान तैयार करवाकर बच्चों को खेल गतिविधियों में शामिल करें और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
डीएसपी ने कहा कि जिला पुलिस 149 गांवों समेत शहर सिरसा और ऐलनाबाद के 10 वार्डों को नशामुक्त घोषित कर चुकी है। जिला पुलिस की ओर से नशे से प्रभावित गांवों को चिह्नित कर वहां जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। पुलिस के अभियान से प्रेरित होकर युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस अवसर पर गांव खारिया के सरपंच प्रतिनिधि तेगबहादुर पूनिया, राजयोगिनी बहन बिंदु, प्रजापति ब्रह्मकुमारी आश्रम खारिया से बहन धन वर्षा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।