फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Another accused of theft from pesticide shop caught

Sirsa News: पेस्टिसाइड की दुकान से चोरी का एक और आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Another accused of theft from pesticide shop caught
रोड़ी। पुलिस ने पेस्टिसाइड की दुकान से करीब सात लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दूसरे आरोपी को भी काबू किया गया। आरोपी की पहचान रमनदीप उर्फ ज्ञानी निवासी तलवंडी साबो, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


रोड़ी थाना प्रभारी राजबाला ने बताया कि भीम सिंह निवासी सुरतिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी मुख्य रोड सुरतिया गांव में किसान पेस्टिसाइड की दुकान है। जब दुकान को बंद कर अपने स्टोर पर चले गए तो पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक आए। दुकान का ताला तोड़ कर दुकान के गले से करीब सात लाख रुपये चोरी करके ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत के आधार पर 29 दिसंबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ रोड़ी थाना में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि रोड़ी थाना की एक पुलिस टीम ने जांच के दौरान एक आरोपी कुशप्रीत सिंह को पहले ही अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर चोरी के संबंध में पूछताछ की गई थी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर चोरीशुदा संपत्ति बरामद की जाएगी। गिरफ्तार किए गए आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed