{"_id":"612290b68ebc3e7a1604b53c","slug":"ankur-massacre-sisters-protest-by-presenting-bangles-to-the-police-sirsa-news-hsr6096048111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुर हत्याकांडः बहनों ने पुलिस को चुड़ियां भेंट करके जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकुर हत्याकांडः बहनों ने पुलिस को चुड़ियां भेंट करके जताया विरोध
विज्ञापन
कालांवाली थाने के समक्ष धरने पुलिस को चूड़िया देती महिलाएं
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालांवाली। करीब 7 माह बाद भी पुलिस वार्ड 3 की गली प्रकाशो महंत वाली में हुई अंकुर प्रजापति मर्डर केस की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। इसके अलावा शहरवासियों को सुरक्षा देने के लिए की गई घोषणाओं पुरानी मंडी मेें पुलिस चौकी खोलने की मांग को पूरा कर पाई है। जिसके रोष स्वरूप मृतक अंकुुर की बहनों बहन प्रियंका, अमरतांक्षी, ज्योति, पूजा, कोमल, अमीक्षा ने अपने परिजनों व शहरवासियों के साथ मिल पुलिस स्टेशन के सामने रविवार को धरना दिया। रक्षाबंधन के पर्व पर कालांवाली थाना प्रभारी राजा राम को एसपी सिरसा, डीएसपी कालांवाली और उनके खुद के लिए चूड़ियां भेंट करके अपनी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस अंकुर के कातिलों को पकड़कर सजा नहीं दिला सकती तो वह इन्हें पहन ले। जिस पर कालांवाली थाना प्रभारी राजा राम ने चूड़ियां लेते हुए अंकुर के परिजनों को व शहरवासियों को विश्वास दिलाया कि इस मामले में कई टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धरने पर परिजनों के अलावा चाचा श्रवण, करनैल सिंह ओढ़ां, रणजीत सोनी, कपिल यादव, अजय गर्ग, दिनेश गर्ग जैन, लखबीर सोढ़ी, एडवोकेट राजीव गर्ग, महावीर, रमेश प्रजापति, सतेंद्रजीत सोनी तिलोकेवाला, राजू छिंदा व कई धार्मिक, राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं के लोग रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पुलिस की ओर से अंकुर के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे एक कमेटी गठित करके प्रदेश गृह मंत्री अनिल विज, हरियाणा के डीजीपी और हिसार रेंज के आईजी को चूड़ियां भेंट करके अपना विरोध जाहिर करेंगे।
जानिये क्या हुआ था वारदात वाले दिन
परिजनों के अनुसार 19 जनवरी की अलसुबह करीब 8 हथियारबंद लुटेरों ने उनके घर पर हमला कर दिया। लुटेरों ने पहले गली की लाइटें बंद की और कई घरों को बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद आरोपियों ने पंजाब के तलवंडी साबो में प्रिंटिंग प्रेस का काम करने वाले महावीर प्रजापति के परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान शोर सुनकर उनके बचाव में आए 20 वर्षीय अंकुर प्रजापति को बदमाशों ने गोली मार दी थी। जिसकी उपचार के दौरान तीन दिन बाद हिसार के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं बदमाश वारदात के बाद जाते हुए नकदी व गहने लेकर लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
30 मिनट की चेतावनी देने पर चूड़ियां लेने पहुंचे थाना प्रभारी
धरना शुरू होने के बाद कालांवाली थाना प्रभारी राजा राम गाड़ी लेकर थाने से चले गए। जिस पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को 30 मिनट का समय देकर पुलिस थाने की तालाबंदी करके स्थायी तौर पर धरना चलने की चेतावनी दी। जिसके बाद कालांवाली थाना प्रभारी राजा राम ने मौके पर पहुंचकर चूड़ियां लेते हुए मृतक अंकुर के परिजनों व शहरवासियों को जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

कालांवाली में थाने के समक्ष धरना देकर नारेबाजी करती महिलाएं - फोटो : Sirsa