फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Animal Husbandry Department will take samples of pigs regarding swine flu

स्वाइन फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग लेगा सुअरों के सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department will take samples of pigs regarding swine flu
सिरसा। प्रदेश के कई जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले आने के बाद अब पशुपालन विभाग ने जिले में सुअरों के सैंपल लेने की तैयारी शुरू कर दी है। पशुपालन विभाग जिले के अलग-अलग स्थानों से सुअरों के सैंपल लेकर उनको लैब में भेजा जाएगा। हालांकि जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्रों में स्वाइन फ्लू के मामले आने और सुअरों की मौत होने के बाद पशुपालन विभाग ने इस पर गंभीरता दिखानी शुरू कर दी है। पशुपालन विभाग की ओर से अब जिले के अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण कर सुअरों के सैंपल भी लिए जाएंगे। जिनकी सोनीपत स्थित लैब में जांच की जाएगी। बता दे कि स्वाइन फ्लू होने के दौरान एक ही रात में कई सुअरों की मौत हो जाती है। हालांकि अभी तक इस तरह का जिले में कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सिरसा सीमा के साथ लगते पंजाब में इस तरह के कई मामले होने के कारण सुअर पालकों की चिंता भी बढ़ रही है। ऐसे में इस तरह की बीमारी जिले में न फैल सके, इसलिए पशुपालन विभाग ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोगों ने बना रखे हैं फार्म, शहर में दिनभर घुमते है सुअर
शहर के काफी क्षेत्रों में लोग सुअरों का पालन करते हैं। शहर के बाहरी क्षेत्र में लोग सुअरों के रात को एक बाड़े में बंद कर देते हैं जबकि दिन के समय उन्हें खुला छोड़ देते हैं। शहर की नालियों और कीचड़ के स्थानों के साथ साथ शहर के पॉश एरिया में सुअर घुमते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्वाइन फ्लू का जिले में अभी तक कोई भी मामला सामने नहीं आया है। विभाग की ओर से सुअरों के सैंपल एकत्र किए जाएंगे। जिनकी जांच के लिए उन्हें लैब में भेजा जाएगा, ताकि सुअरों में अब किस तरह के लक्षण है, उनकी जानकारी मिल सके। - डॉ. विद्यासागर, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed