फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Animal exhibition will be held in various categories

मेले में विभिन्न श्रेणियों में लगेगी पशु प्रदर्शनी : डाॅ. विद्यासागर बंसल

Fri, 23 Feb 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 23 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Animal exhibition will be held in various categories
सिरसा। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालय जाटपाली महेंद्रगढ़ में 24 से 26 फरवरी तक तीन दिवसीय 40वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से 50 विभिन्न श्रेणियों में विभिन्न उन्नत किस्म के करीब 1,500 पशुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें विभिन्न श्रेणियों में जिले के 33 पशु भी दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

सघन पशुधन विकास परियोजना के उपनिदेशक डाॅ. विद्यासागर बंसल ने बताया कि पशु प्रदर्शनी में शामिल होने वाले उच्च नस्ल के पशुओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले पशुओं के मालिकों को नकद इनाम राशि प्रदान की जाएगी। प्रदर्शनी में पहुंचने वाले पशुपालकों के लिए कूपन के लकी ड्रॉ से रोजाना मोटरसाइकिल और स्कूटी इत्यादि का इनाम निकाला जाएगा।
विज्ञापन


सिरसा से रहेगी निशुल्क बस सेवा

डॉ. विद्यासागर ने बताया कि प्रदर्शनी में पहुंचने पर सभी पशुपालकों के लिए निशुल्क बस सेवा और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। पहले दिन 24 फरवरी को पहली बस चाहरवाला से नाथूसरी, दड़बा, डिंग होकर महेंद्रगढ़ जाएगी। दूसरी बस कालांवाली, ओढां होकर महेंद्रगढ़ जाएगी। तीसरी बस ऐलनाबाद से भुर्टवाला, मल्लेकां, माधोसिंघाना होकर महेंद्रगढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दूसरे दिन 25 फरवरी 2024 को पहली बस रोड़ी से फग्गू, देसूखुर्द, थिराज, अलीकां, नागोकी होकर महेंद्रगढ़ जाएगी। दूसरी बस रामपुरा ढिल्लों से जमाल गुड़ियाखेड़ा, सिरसा होकर महेंद्रगढ़ जाएगी। तीसरी बस चौटाला से गंगा, गोरीवाला, पन्नीवालामोटा, सिरसा होकर महेंद्रगढ़ जाएगी।

- तीसरे दिन 26 फरवरी को पहली बस ढुडियांवाली से खाजाखेड़ा, खारिया, धौतड़, खैरेकां होकर महेंद्रगढ़ जाएगी। दूसरी बस संतनगर से भड़ोल्यांवाली, रानियां, ओटू, सिरसा, भावदीन होकर महेंद्रगढ़ जाएगी। तीसरी बस अबूबशहर से डबवाली, खुइयां मलकाना, किंगरे, पंजुआना, सिरसा होकर महेंद्रगढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed