फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Animal catch campaign will start again from tomorrow in Sirsa

Sirsa News: सिरसा में पशु पकड़ो अभियान कल से फिर होगा शुरू

Thu, 15 Feb 2024 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 15 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Animal catch campaign will start again from tomorrow in Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मुख्यमंत्री के आदेश पर शहर में बेसहारा पशुओं को लेकर नगर परिषद प्रशासन 16 फरवरी से विशेष अभियान चलाएगा। इसके लिए अधिकारियों ने गोशाला संचालकों से बातचीत की है। इसके साथ ही अभियान को लेकर वीरवार को गोशाला संचालकों और पशु पकड़ने वाले ठेकेदार को बुलाकर विशेष बैठक की जाएगी। अधिकारियों की माने तो पशुओं को रखने के लिए गोशालाओं ने सहयोग देने की बात कही है। ऐसे में शहरवासियों को उम्मीद जगी है कि बेसहारा पशुओं के कारण सड़कों अब हादसे नहीं होंगे।

शहर में बेसहारा पशुओं के हालात विकट बने हुए हैं। मामले उठाने पर नगर परिषद की ओर से एक दो दिन अभियान चलाकर खानापूर्ति कर दी जाती है। अब पिछले लंबे समय से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान बंद है। ठेकेदार पशु को पकड़ने के लिए तैयार है, लेकिन शहर के नजदीक लगती गोशालाओं ने पशु लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ठेकेदार ने शहर से 10 किलोमीटर दायरे से दूर दूसरी गोशालाओं में पशु लेकर जाने से इनकार कर दिया था। यही कारण है कि नियमित रूप से पशु पकड़ो अभियान नहीं चलता है। शहर में बेसहारा पशुओं के संख्या की बात करे तो यह 3000 के करीब है।
विज्ञापन

अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में 16 फरवरी से 29 फरवरी तक विशेष अभियान चलाकर 60 हजार पशुओं को गोशालाओं में भिजवाने की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत 16 फरवरी से यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। इससे बेसहारा पशुओं को गोशालाओं में शरण मिलेगी। शहर में बेसहारा पशुओं के हालात की बात करें तो डंपिंग प्वाइंटों पर सबसे ज्यादा बेसहारा पशु कचरा खाते हुए मिलते हैं। इसलिए प्रशासन की ओर से सबसे पहले उन्हीं डंपिंग प्वाइंटों पर अभियान चलाया जाएगा, जहां पर बड़ी संख्या में पशु पहुंचते है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट्स

गोशालाओं के साथ बातचीत की जा रही है। गोशालाओं में बेसहारा पशुओं को पहुंचाया जाएगा। अभियान निरंतर जारी रहेगा। - जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed