फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anil Vij's effigy burnt in the village of Jamal

गांव जमाल में फूंका अनिल विज का पुतला

Sun, 29 Nov 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij's effigy burnt in the village of Jamal

फतेहाबाद में शुक्रवार को मंत्री अनिल विज द्वारा एसपी संगीता कालिया के साथ किए दुर्व्यवहार से खफा गांव जमाल के लोगों ने शनिवार सायं स्वास्थ्य मंत्री विज का पुतला फूंका।

विज्ञापन


ग्रामीण ने विज व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लोगों ने मांग की है कि विज अपने पद से इस्तीफा दें।

गांव जमाल में युवा नेता नंदलाल बेनीवाल के नेतृत्व में एकत्रित हुए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नंदलाल बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री अधिकारियों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं तो आम आदमी को क्या उम्मीद हो सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विज ने अपने पद की गरिमा को लांघते हुए आईपीएस अधिकारी को शर्मशार किया है। इससे न केवल अधिकारी बल्कि पूरे प्रदेश की जनता शर्मसार हुई है। इसके बाद ग्रामीणों ने विज के पुतले को आग लगाई और विज व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी संगठन ने की कालिया का तबादला रद करने की मांग
सिरसा (ब्यूरो)। संगीता कालिया पर आरोप लगाकर विज ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा सरकार कर्मचारी विरोधी सोच रखती है।

बगैर किसी कारण के भाजपाई मंत्री अफसरशाही पर गलत कार्य का दबाव बनाने की फिराक में है, मगर इनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे, क्योंकि अफसरशाही तथा कर्मचारी वर्ग में आज भी ईमानदारी से काम करने की क्षमता है।

यह बात सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी संगठन के जिला महासचिव राम कुमार गुणपाल ने प्रेस को जारी एक बयान में कही।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी संगठन पुलिस कप्तान से सार्वजनिक तौर पर हुए दुर्व्यवहार और उसके तबादले की आलोचना करते हुए तबादला तुंरत प्रभाव से रद करने की मांग करता है।

महिलाओं से बदसलूकी भाजपा नेताओं की आदत: बियाणी
सिरसा (ब्यूरो)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं माहेश्वरी समाज के जिला संरक्षक आनंद बियाणी ने कहा कि सत्ता के अहंकार में आकर भाजपा नेताओं की प्रदेश में महिला अधिकारियों से बदसलूकी करना आदत सी बन गई है।

भाजपा को अहंकार त्यागकर जनता के हितों की ओर ध्यान देना चाहिए। आनंद बियानी ने बयान जारी कर कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा फतेहाबाद में कष्ट निवारण समिति की बैठक में एसपी संगीता कालिया से तू-तड़ाक की गई,

इससे पूर्व भी प्रदेश के राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने सीएमओ वंदना भाटिया से फोन पर बदसलूकी की थी और  हाल ही में दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक ओमप्रकाश शर्मा आप की विधायक अलका लांबा पर अश्लील टिप्पणी करने पर पूरे विधानसभा सत्र के लिए निलंबित हैं।

अपमान से बागी हो सकती है अफसरशाही : केडिया
सिरसा (ब्यूरो)। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ओर से फतेहाबाद की पुलिस कप्तान संगीता कालिया से दुर्व्यवहार करने तथा फिर उनका तबादला करने की धमकी देने की कड़ी भर्त्सना करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव नवीन केडिया ने कहा है कि भाजपा सरकार न तो कोई काम करती है और न ही अधिकारियों को करने देती है, बल्कि उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित कर जंगलराज जैसा माहौल पैदा करना चाहती है।

सार्वजनिक तौर पर अधिकारियों  के अपमान से अफसरशाही बागी हो सकती है, जिससे प्रदेश में न सिर्फ विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी, बल्कि कानून व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

अधिकारियों को दबाने का प्रयास
सिरसा (ब्यूरो)। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर किरमारा ने कहा कि राज्य के मंत्रियों को अपने पद की गरिमा भूलकर किसी अधिकारी का अपमान नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी पर भी कानून-सम्मत कार्रवाई करना सरकार का काम है लेकिन किसी को बेइज्जत करने का किसी को हक नहीं है। निष्ठा से ड्यूटी करने वाले अधिकारियों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकार के मंत्रियों को चाहिए कि वे किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ उसी आधार पर कार्रवाई करे, जब उनके खिलाफ कोई सबूत हो, अन्यथा किसी अधिकारी या कर्मचारी को अपमानित करने का प्रयास न करें।

राज्यपाल से विज को बर्खास्त करने की मांग
सिरसा (ब्यूरो)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक अधिकारियों से गलत काम करवाना चाहते हैं और इसी लिए उन पर दबाव बनाने के लिए उनसे दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

शर्मा शनिवार को गांव पनिहारी में डॉ. राजू कंबोज के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिरसा और फतेहाबाद की पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने जिस तरह का व्यवहार किया, उससे एक जिम्मेदार अधिकारी का अपमान हुआ है।


हरियाणा सरकार के कई मंत्री गैर जिम्मेदार बयान देकर सियासी प्रहसन के पात्र बन चुके हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के इस व्यवहार पर राज्यपाल से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed