फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Angry villagers jammed Sirsa Road

गुस्साए ग्रामीणों ने सिरसा रोड पर लगाया जाम

Sat, 24 Oct 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers jammed Sirsa Road
रोड पर एकत्रित होकर रोष जताते ग्रामीण। - फोटो : Sirsa
जिले की शमशाबाद पट्टी गांव में सड़क पर फैक्टरियों का पानी आने से गुस्साए ग्रामीणों ने सिरसा रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक रोष प्रदर्शन करने के बाद शहर थाना एसएचओ कैलाश चंद्र मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के नजदीक बनी फैक्टरियां अपना पानी सड़क पर ही छोड़ देतीं हैं, जिससे सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और आने जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि शमशाबाद पट्टी की ओर शहर से लॉर्ड शिवा कॉलेज होकर जाने वाले रास्ते पर करीब आठ से नौ फैक्टरियां है। फैक्टरियों से निकलने वाला अपशिष्ट और पानी बाहर सड़कों पर आ रहा है। जो सड़क भरने पर उनके घरों में जाता है। जिसको लेकर गांव के सरपंच रामानंद ने काफी बार शिकायतें दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को सभी ग्रामीण एकत्रित हो गए और सिरसा की ओर आने वाली सड़क जाम कर दिया। जिस पर फैक्टरी में जाने वाले ट्रैक्टर और ट्रक चालकों को काफी परेशानी आई। आधे घंटे तक जाम न खुलने के बाद चालकों ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। जिस पर शहर थाना एसएचओ कैलाश चंद्र मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीण रामानंद, पृथ्वी सिंह, मंगल सिंह, शंकरलाल, कुलवंत सिंह ने बताया कि लंबे समय से रोड की स्थिति बेहद खराब है। रोड पर लगभग 12 धान और नरमे की फैक्टरियां हैं। जिनके बाहर ट्रक खड़े रहते हैं। इसके कारण यहां बार-बार जाम की स्थिति बनी रहती है। अब धान और नरमे का सीजन शुरू होने के कारण दिनभर यहां ट्रकों की लंबी कतार रहती है। इसके लिए पहले भी संबंधित अधिकारियों और फैक्टरी संचालकों का शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो रहा। जिस पर ग्रामीणों ने एकत्रित होकर सड़क पर ही नारेबाजी करनी शुरू कर दी और रोड जाम कर दिया। करीब एक घंटे के जाम के बाद एसएचओ ने लोगों का समझाया और आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा, जिस पर लोगों को जाम खोल दिया।
विज्ञापन

कोट
सीवरेज जाम होने के कारण पानी रोड पर जा रहा है। दो दिन के अंदर स्थिति का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। इसके लिए अलग से पाइप लाइन डलवा दूषित पानी की निकासी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुनीष कुमार, मैनेजर, तिलक राज गुरदित्ता राइस मिल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed