फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Angry son beat up mother over eviction from property

संपत्ति से बेदखल करने से नाराज बेटे ने की मां से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Angry son beat up mother over eviction from property
सिरसा। डबवाली सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को बेदखल करने से नाराज होकर अपनी मां का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। जिसमें महिला को चोटें आई हैं। घायल महिला ने डबवाली सदर थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनजीत कौर निवासी अहमदपुर दारेवाला ने बताया कि उसके दो लड़के है। बड़ा लड़का अविवाहित है जो घर से बाहर रहता है तथा छोटा लड़का गुरदीप सिंह शादीशुदा है। महिला ने बताया कि उसके छोटे लड़के गुरदीप सिंह ने उसे व उसके पति को घर से बाहर निकाल रखा है। यह दोनों सुरजभान निवासी अहमदपुर दारेवाला के मकान में रह रहे हैं। उन्होंने अपने लड़के गुरदीप सिंह को अपनी चल अचल संपत्ति से बेदखल किया हुआ है। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे वह अपने घर से खेत में पशुओं के लिये चारा लेने गई थी। उसके लड़के गुरदीप सिंह ने रास्ता रोककर कहा की घर और खेत उसका है तथा उसे बेदखल क्यों कर दिया है। इतने में तैश में आकर गुरदीप सिंह ने उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसका पति भाग कर मौके पर आ गया। पिता को देखकर गुरदीप सिंह मौके से भाग गया तथा जाते समय जान से मारने की धमकी दी। महिला को उसका पति इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed