फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Angry farmers gheraoed against the functioning of PACS employees

पैक्स कर्मचारियों की कार्यप्रणाली के विरोध में आक्रोशित किसानों ने किया घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers gheraoed against the functioning of PACS employees
गांव चौटाला में पैक्स के गेट पर धरना देते हुए किसान। - फोटो : Sirsa
गोरीवाला। चौटाला गांव के पैक्स में दो माह बाद गत दिवस 1160 बैग यूरिया खाद के आए। खाद आने की सूचना मिलते ही किसान बड़ी संख्या में पैक्स में एकत्रित होने शुरू हो गए। भारुखेड़ा के 25 किसान सुबह सबसे पहले आकर लाइन में लगे हुए थे। दसवें नंबर पर किसान बलवंत राम से लेकर 34 वें नंबर किसान निरंजन तक भारूखेड़ा के किसान थे। किसान बलवंत ने बताया कि उसका नंबर आया तो पैक्स के कर्मचारियों ने लंच टाइम का हवाला देकर खाद का वितरण बंद कर दिया। आरोप है कि पिछले गेट से प्रभावशाली लोगों की पर्चियां काटी गई जिसमें से कुछ पड़ोसी राज्य राजस्थान के भी लोग थे। पिछले गेट से खाद निकालने के बाद मात्र सौ बैग स्टॉक में खाद बची। जब किसानों ने कहा की मात्र 10 लोगों में हजार बैग कैसे बंट गए। कर्मचारियों ने कहा कि भारूखेड़ा गांव के किसानों को यहां खाद नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने उपायुक्त से की शिकायत
आक्रोशित किसानों ने सोसायटी के गेट पर बैठकर पैक्स का घेराव कर लिया। किसान राकेश फगोड़िया, नत्थूराम भारुखेड़ा, राजपाल, विजय, राय सिंह, रमन, बलवंत, निरंजन ने उपायुक्त सिरसा अनीश यादव से दूरभाष पर संपर्क कर कर्मचारियों द्वारा की गई गड़बड़ की शिकायत की। जिसके बाद उपखंड अधिकारी डबवाली राजेश पूनिया, तहसीलदार भुवनेश कुमार ने किसानों को फोन पर आश्वस्त किया कि आपको खाद उपलब्ध करवाई जाएगी। भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। लेकिन किसानों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी और स्पष्ट कहा कि जब तक खाद नहीं मिलेगी तब तक धरने से नहीं उठेंगे। एसडीओ ने फोन पर कहा कि डेढ़ सौ बैग खाद के गांव में पहुंच जाएंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने पैक्स के कर्मचारियों को खाद के रुपये जमा करवाएं।
विज्ञापन

रात्रि 10 बजे पहुंचे डेढ़ सौ बैग यूरिया
रात 10 बजे गांव भारुखेड़ा में प्रशासन ने डेढ़ सौ बैग खाद पहुंचवाई। किसानों ने कहा कि जब वे फसल की बिजाई कर रहे थे। उस समय सरकार पर्याप्त डीएपी खाद उपलब्ध नहीं करवा पाई। जब गेहूं और सरसों को पहला पानी दिया गया। तब उनको पर्याप्त यूरिया नहीं उपलब्ध हो पाई। फसल पकाव पर है, पर प्रशासन उनको पर्याप्त खाद उपलब्ध करवाना तो दूर, कालाबाजारी को भी नहीं रोक पाई। लगातार किसानों ने ऊंचे दामों पर कच्चा आढ़तियों से खाद खरीदी। खाद के साथ दूसरे कीटनाशक भी बेचे गए। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पैक्स के अंदर भी कालाबाजारी की जा रही है। पैक्स के अंदर बैग के 266 रुपये की बजाय 270 रुपये वसूल किए जाते हैं। पैक्स के कर्मचारी प्रभावशाली लोगों के घर पर खाद भिजवा रहे हैं। लेकिन छोटे गरीब किसान को एक बैग यूरिया भी नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed