{"_id":"64a7029dc024751cc5039c7a","slug":"angered-by-the-lack-of-water-reaching-the-tail-of-the-canal-the-villagers-of-four-villages-made-nohar-road-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-2331-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नहर की टेल तक पानी न पहुंचने से रोषित चार गांवों के ग्रामीणों ने नोहर रोड किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नहर की टेल तक पानी न पहुंचने से रोषित चार गांवों के ग्रामीणों ने नोहर रोड किया
Thu, 06 Jul 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद के नोहर रोड पर धरना लगाकर बैठे ग्रामीण । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। राजस्थान के बॉर्डर से सटे गांव मिठनपुरा, किशनपुरा, कर्मशाना और ढाणी शेरा के ग्रामीण नहरी पानी की समस्या झेल रहे हैं। गांव में नहर की टेल तक पानी न पहुंचने से रोषित चारों गांवों के ग्रामीणों ने मिठनपुरा के पास नोहर रोड पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे बाद थाना प्रभारी के दो दिन में पानी पहुंचाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
युवा किसान कुलदीप मुंदलिया, नौरंग भांभू, मेघाराम सोलंकी, परविंद्र सिह सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि बीते छह महीने से शेरांवाली माइनर की टेल तक पानी नहीं पहुंचने से समस्या बढ़ी गई है। गांवों के जलघरों का पानी भी अब खत्म होने की कगार पर है। इसलिए ग्रामीणों ने एकत्रित होकर नोहर रोड पर पंचमुखी बालाजी मंदिर के नजदीक रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी और थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर ग्रामीण से बातचीत की। नहरी विभाग के संबंधित अधिकारी से बातचीत कर चारों गावों के जलघर की डिग्गी भरवाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर जाम खोल दिया। ग्रामीणों ने एसएचओ के सामने खुले तौर पर नहरी विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगामी दो या तीन दिनों तक नहर में पानी नहीं चला और गांव की जलघर की डिग्गियों को नहीं भरवाया तो वह फिर से रोड जाम करने के लिए मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए रोड जाम किया था। संबंधित अधिकारी से बातचीत कर उन्हें जलघर की डिग्गियां भरवाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद जाम खोल दिया। - सुरेश कुमार, प्रभारी, ऐलनाबाद थाना