फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Angered by the lack of registration of plots, the villagers of Begu demonstrated in front of Patwar Bhawan

Sirsa News: प्लॉटों की रजिस्ट्री न होने से आक्रोशित बेगू के ग्रामीणों ने पटवार भवन के सामने किया प्रदर्शन

Mon, 27 May 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 27 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Angered by the lack of registration of plots, the villagers of Begu demonstrated in front of Patwar Bhawan
रजिस्ट्री समस्या को लेकर कानूनगो से मिलते गांव बेगू निवासी गोल्डी बजाज।
सिरसा। गांव बेगू में प्लॉटों की रजिस्ट्री रुकने को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखा जा रहा है। सोमवार को ग्रामीण पटवार भवन के सामने एकत्रित हुए और अपना रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा है कि बार-बार गांव में जमीनों व प्लॉटों की रजिस्ट्री रोक दी जाती है, कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उनकी चेतावनी है कि 4 जून को मतगणना के बाद वह बड़ा आंदोलन शहर में करेंगे।
विज्ञापन

गांव निवासी गोल्डी बजाज, सौरव, सोनू वर्मा, काला खट्टर, डॉ. हरिकिशन नड्डा, दिलबाग सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पहले प्रशासन ने जमीनों व प्लॉटों की रजिस्ट्री बंद कर दी थी। इसके लिए उनको कई आंदोलन करने पड़े और यहां तक की हाईकोर्ट तक जाना पड़ा। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद जमीनों की रजिस्ट्री तो आरंभ कर दी गई, लेकिन अब प्लॉटों की रजिस्ट्री नहीं की जा रही है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनको प्लॉटों की रजिस्ट्री के लिए कभी नगर परिषद और कभी डीआरओ के पास जाना पड़ता है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन

डीआरओ के नाम से रजिस्ट्री के लिए कोई टोकन भी नहीं कट रहा है। वह कई बार इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि पहले उन्होंने जब चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी तो आनन फानन में प्रशासन ने जमीनों की रजिस्ट्री आरंभ कर दी, लेकिन प्लॉटों की रजिस्ट्री अभी तक आरंभ नहीं की गई है। उनके गांव में फिलहाल सिरसा शहर में शामिल किया गया है और उनको इसकी जानकारी नहीं दी गई कि आखिरकार वह रजिस्ट्री के लिए फीस कहां भरें। पूरा गांव रजिस्ट्री फीस भरने काे तैयार है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जमीनों के इंतकाल के लिए भी उनसे रुपयों की मांग की जाती है। जो लोग रुपये नहीं देते, उनके इंतकाल 2-2 साल से अटके हुए हैं। इस मामले में वह कानूनगो इंद्रजीत व पटवारी गुरदीप से भी मिले, लेकिन कोई सुनवाई न होने के बाद उन्होंने कहा है कि 4 जून की मतगणना के बाद वह बड़ा आंदोलन करेंगे।

रजिस्ट्री पीछे से बंद है। पोर्टल पर जब वे जानकारी डालते हैं तो रिकॉर्ड शो नहीं होता। इस बारे में मुख्यालय से ही कुछ हो सकता है। पोर्टल पर जानकारी हुए बिना वो कुछ नहीं कर सकते।
- इंद्रजीत सिंह, कानूनगो, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed