फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anger spread among cow protection group due to the death of cattle, warning given to the administration

Sirsa News: गोवंश की मौत से गोरक्षा दल में फैला रोष, प्रशासन को दी चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Anger spread among cow protection group due to the death of cattle, warning given to the administration
मृ़त गोवंश को देखते हुए गो भक्त।
सिरसा। शहर में अलग-अलग जगह पर वीरवार को दो गोवंश मरे हुए मिले। गोरक्षा दल के सदस्यों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। गोरक्षा दल ने संदेह जताया कि गोवंश को जहर देकर मारा गया है। इसलिए इनका पोस्टमार्टम कराया जाए। गोरक्षा दल ने पुलिस को भी मौके पर बुलाया। जिसके बाद पशुपालन विभाग की टीम से पोस्टमार्टम करवाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शहर के भादरा बाजार व एकता चौक पर दो गोवंश मृत पड़े थे। लोगों ने इसकी सूचना गोरक्षा दल को दी। जिला गोरक्षा दल के प्रधान पंकज सैन व अन्य गोभक्त मौके पर पहुंचे। प्रधान पंकज सैन ने कहा कि रोजाना शहर में गोवंश की मृत्यु हो रही है। ये स्वस्थ व तगड़े-तगड़े गोवंश किन कारणों से मर रहे हैं इसका पता लगाना बेहद जरूरी है। इसलिए मृत पड़े मिले गोवंश का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। गोरक्षा दल के सदस्यों ने आरोप लगाया कि बहुत से लोग गोवंश की खाल उतारने के लिए उन्हें मार देते हैं। प्रधान पंकज सैन ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सिरसा में कोई ऐसा काम रहा है तो गोरक्षा दल इन लोगों को नहीं छोड़ेगा। प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन


प्रदेश में गो हत्या पर मिलती है सख्त सजा

बता दें कि वर्ष 2015 में हरियाणा में गो हत्या पर अब 10 साल तक की सजा और एक लाख रुपये तक जुर्माना का कानून बनाया है। गायों को वध के लिए ले जाने के साथ ही मांस बेचने पर भी कानून के तहत सजा होती है। 2015 में हरियाणा विधानसभा में गो संरक्षण एवं गो संवर्धन बिल पास होने के बाद उसे राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद सीएम मनोहर लाल ने इसकी घोषणा की और इसे तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed