फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anger in Rai Sikh community due to false propaganda on social media regarding elections

Sirsa News: चुनावों को लेकर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार से राय सिख समाज में रोष

Thu, 19 Sep 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Sep 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Anger in Rai Sikh community due to false propaganda on social media regarding elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राय सिख बिरादरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे दुष्प्रचार को लेकर समाज के लोगों ने बैठक रखी। राय सिख बिरादरी से कुलवंत कौर ने बताया कि कुछ शरारती तत्व के लोग राय सिख बिरादरी के बारे में सोशल मीडिया पर गलत प्रचार कर रहे हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज भी करवाया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने बताया कि राय सिख बिरादरी हमेशा सभी बिरादरियों का मान-सम्मान करती है। गरीब लोगों का मजाक उड़ाया जा रहा है। पहले बहुत कुछ कम पढ़े लिखे लोग थे। हर पार्टी ने फायदा उठाया। अब राय सिख बिरादरी के लोग बड़े पदों पर अलग-अलग फील्ड में अपनी सेवा दे रहे हैं। जिला सिरसा व फतेहाबाद में लगभग 75000 हजार राय सिख समुदाय के लोग रहते हैं। समाज ने सभी पार्टियों का सहयोग किया है पर किसी भी पार्टी ने बनता मान सम्मान समाज को नहीं दिया। बैठक में फैसला किया गया कि सभी पार्टियों के प्रत्याशियों को मांग पत्र दिया जाएगा। सिरसा में रायसिख समुदाय की धर्मशाला बनाने की मांग रखी जाएगी। इस मौके पर कृपाल सिंह चामल, राजेंद्र सिंह घोंघा, कुलवंत सिंह, दर्शन सिंह, रणजीत सिंह, रुलिया सिंह, डा. राजेंद्र सिंह सिरसा, हरबंस सिंह अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed