फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anganwadi workers celebrated Lohri festival by burning copies of orders at the mini secretariat

आंगनबाड़ी वर्करों ने लघु सचिवालय पर आदेशों की प्रतियां जलाकर मनाया लोहड़ी पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers celebrated Lohri festival by burning copies of orders at the mini secretariat
सरकार की ओर से भेजे गए पत्र के प्रतियों की लोहड़ी जलाकर आग लगाते प्रदर्शनकारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। लघु सचिवालय पर उपायुक्त के साथ बैठक नहीं होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों की प्रतियां जलाकर लोहड़ी पर्व मनाया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक उपायुक्त कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

लघु सचिवालय पर प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार को जेल भरो आंदोलन के दौरान प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि वीरवार को उपायुक्त के साथ बैठक कर समस्याओं को हल किया जाएगा। दो घंटे के इंतजार के बाद भी अब तक उपायुक्त की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। ऐसे में प्रदर्शन कर रोष जताया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि लघु सचिवायल पर पिछले काफी दिनों से धरना जारी है। सरकार के साथ काफी बार बातचीत भी हुई है लेकिन अभी तक मांगों को नहीं माना गया है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा आदेश की प्रतियों को जलाकर रोष जताया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी यदि सरकार मांगें नही मानती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा और लघु सचिवालय में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। इस दौरान कृष्ण, वीरो रानी, जसवीर, शकुंतला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed