फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anganwadi workers burnt the effigy of the government in 7 blocks of the district

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिले के 7 खंडों में फूंका सरकार का पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers burnt the effigy of the government in 7 blocks of the district
चोपटा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंकते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Sirsa
सिरसा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर्स ने शनिवार को शिव चौक पर सरकार का पुतला फूंका। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यकारी प्रधान शकुंतला जागलान ने की। मंच संचालन कार्यकर्ताओं की जिला सचिव प्रमिला, अनसुईया व गायत्री ने किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में उनके आंदोलन को काफी समय बीतने के बाद भी सरकार व विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। सरकार बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करने के बर्खास्तगी पत्र थमा रही है, जोकि कर्मचारियों के साथ विश्वासघात है। सरकार का रवैया कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक नहीं है। सरकार धीरे-धीरे कर उनकी समस्याओं को सुनने की बजाय उन्हें नौकरी से निकालकर घर भेजने का काम कर रही है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। करीब दो माह से अधिक संघर्ष करने के बाद भी सरकार रोजगार देने की बजाय रोजगार छीनने का काम कर रही है। कर्मचारियों ने बताया कि इस बार उन्होंने ठान लिया है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को स्वीकृत नहीं करती, वे पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन

चोपटा में सीएम-डिप्टी सीएम के फूंके पुतले
चोपटा। खंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व हेल्पर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के पुतले फूंककर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अनाज मंडी से पुतलों की यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी से भादरा रोड, सिरसा रोड और नोहर रोड पर तीनों के पुतलों की शव यात्रा निकालते हुए चोपटा के मेन चौक पर तीनों पुतलों को फूंक दिया। प्रदर्शन के दौरान जिला सचिव प्रोमिला चौधरी, प्रधान शकुंतला जागलान, उप प्रधान सरला देवी, अनुसूइया, सावित्री, सुमन, मंजू, रोशनी, किरण बाला ने बताया कि सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इस कड़कड़ाती ठंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिदिन धरना प्रदर्शन कर रही है। लेकिन सरकार द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है। इनका कहना है कि जब तक सरकार द्वारा उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तब तक वे प्रदर्शन करती रहेंगी। इस मौके पर शांति देवी, निर्मला देवी, पूजा, शारदा, सुमित्रा देवी आदि शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारियों के समर्थन में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सिरसा। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सभी कर्मचारी एकत्रित होकर लघु सचिवालय पहुंचे और धरनारत आंगनबाड़ी कर्मचारियों का समर्थन करते हुए उनकी जायज मांगों को पूरा करने के लिए एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने जल्द कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो वे भी हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। वहीं एसडीएम ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को बातचीत के लिए बुलाया है।

सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजेश भाकर, डबवाली डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह, यूनियन की जिला प्रधान सुमित्रा, ब्लॉक प्रधान अमित कुमार ने बताया कि सरकार ने जो रोजगार कौशल निगम बनाया है । उसे भंग किया जाए और निगम की बजाय सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को विभाग के पे-रोल पर किया जाए। सिक्योरिटी गार्ड की पोस्ट को सुरक्षित किया जाए, ईपीएफ और ईएसआई घोटाले की जांच की जाए। कोविड-19 कर्मचारियों की सेवा निरंतर जारी रखी जाए और हटाए गए कर्मचारियों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed