फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   anaj mandi road name on mata amrita devi

Sirsa News: माता अमृता देवी के नाम पर होगा अनाज मंडी रोड, 50 लाख से बनेगा स्मृति द्वार

Wed, 23 Sep 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 23 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
anaj mandi road name on mata amrita devi
डबवाली। आचार्य प्रवचन देते हुए  कथावाचक आचार्य अखिलेश मुनि ।  संस्था।
श्रीमद् जाम्भाणी हरि कथा में नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने की घोषणा
विज्ञापन

अगले वर्ष सात दिवसीय कथा का प्रस्ताव पारित

फोटो -- 9

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव सकताखेड़ा में श्रीमद् जाम्भाणी हरि कथा के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धा का वातावरण रहा। इस दौरान नगर परिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने अनाज मंडी रोड का नाम माता अमृता देवी बिश्नोई मार्ग रखने का एलान किया।
चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने बिश्नोई धर्मशाला के पास शहीद माता अमृता देवी स्मृति द्वार बनाने की भी घोषणा की। इसके लिए 50 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। कथा की शुरुआत आचार्य अखिलेश मुनि ने गुरु जंभेश्वर महाराज के 120 शब्दों के पवित्र पाठ से पाहल तैयार करवाकर की। पाहल की रस्म देवीलाल धारणिया ने निभाई।
विज्ञापन

डबवाली पुलिस जिला के सीआईए प्रभारी शैलेंद्र कुमार बिश्नोई का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। आचार्य अखिलेश मुनि, स्वामी सुखदेव मुनि और अन्य अतिथियों ने शहीद माता अमृता देवी तथा ब्रह्मलीन स्वामी राजेंद्रानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में टेकचंद छाबड़ा, राइस मिल यूनियन अध्यक्ष अरिहंत जैन, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पारीक और राजस्थानी भाषा अध्यापक मनोहर लाल कड़वासरा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत हुआ। संयोजक इंद्रजीत बिश्नोई ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।

पेड़ों की रक्षा का संदेश
चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने माता अमृता देवी को नमन करते हुए पेड़ों की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ मनुष्य को प्राणवायु देते हैं, इसलिए हरे पेड़ों को काटने से बचाना चाहिए। उन्होंने आयोजन के लिए 11 हजार रुपये का सहयोग भी दिया। डबवाली विधायक चौधरी आदित्य देवीलाल की ओर से माता अमृता देवी की प्रतिमा के लिए एक लाख रुपये की सहयोग राशि की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार पारीक ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज का नाम रोशन करने का संदेश दिया।


पर्यावरण संरक्षण और सम्मान
मुख्य अतिथि शैलेंद्र कुमार बिश्नोई ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कथावाचक आचार्य अखिलेश मुनि ने नई पीढ़ी को धर्म और संस्कारों से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष उद्योगपति अजनीश कुमार कनेडी ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए 5100 रुपये का सहयोग दिया। आयोजन समिति ने मौजगढ़ गोशाला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार धारणिया सहित कई गोशाला अध्यक्षों और अध्यापकों को सम्मानित किया। समापन पर स्वामी सुखदेव मुनि के आशीर्वचन हुए और अगले वर्ष सात दिवसीय श्रीमद् जाम्भाणी हरि कथा आयोजित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed