{"_id":"65a815949a16e2c4ac0b5ba0","slug":"an-elderly-man-found-lying-on-the-roadside-in-extreme-cold-was-reunited-with-his-family-sirsa-news-c-128-1-sir1002-13736-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे पड़े मिले बुजुर्ग को परिजनों से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे पड़े मिले बुजुर्ग को परिजनों से मिलवाया
Wed, 17 Jan 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे मिले बुजुर्ग के साथ गांव लक्कड़ांवाली के ग्रामीण व परिजन। संवाद
बडागुढ़ा। गांव लक्कड़ांवाली के ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग को उसके परिजनों को मिलवाया है। बुजुर्ग 16 जनवरी से लापता था। ग्रामीणों के इस सराहनीय कार्य पर परिजनों ने आभार व्यक्त किया है।
गांव लक्कड़ांवाली निवासी जसविंदर सिंह व कुलवंत सिंह दोनों खेत जा रहे थे। रास्ते में बडागुढ़ा रोड पर रेलवे पुल के नीचे उन्हें एक बुजुर्ग अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। इस पर उन्होंने इसकी सूचना गांव के ही गुरजंट सिंह व आत्मा सिंह को दी। मौके पर कई अन्य लोग पहुंचे और बुजुर्ग को उठाकर गांव में ले आए। बुजुर्ग को ठंड से बचाव के कपड़े पहनाए और अलाव जलाया गया। बुजुर्ग जब होश में आया तो मंदबुद्धि होने के चलते वह कुछ बता नहीं पाया। इस पर बुजुर्ग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई। फोटो देखकर उसकी पहचान गांव बडागुढ़ा निवासी बग्गा सिंह के रूप में हुई। कुछ देर बाद गांव बडागुढ़ा से वृद्ध के परिजन मौके पर पहुंचे। वृद्ध के भाई लाभ सिंह ने बताया कि बग्गा सिंह 16 जनवरी अलसुबह से घर से लापता था। उन्होंने उसकी तलाश भी की, लेकिन कोई पता नहीं चला।