{"_id":"6769a67db01c5830740ececd","slug":"an-accused-arrested-for-cheating-about-rs-16-lakh-in-the-name-of-sending-money-to-canada-sirsa-news-c-128-1-sir1002-130410-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कनाडा भेजने के नाम पर करीब 16 लाख रुपये की ठगी करने का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कनाडा भेजने के नाम पर करीब 16 लाख रुपये की ठगी करने का एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 Dec 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख रुपये ठगने के मामले में सोमवार को पुलिस ने ब्रिटिश ओवरसीज इंस्टीट्यूट से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सहजदीप निवासी रानियां रोड, घंटाघर चौक के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि अभियोग की जांच जारी है। जो भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में छह महीने पर पहले भरोखा गांव निवासी विनय कुमार कंबोज की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। शिकायत के अनुसार विनय कुमार कंबोज पढ़ाई के लिए कनाडा जाना चाहता था। जनवरी 2022 में वह पीटीई की तैयारी करने लगा। इस दौरान उसकी जान पहचान हिसार रोड स्थित ब्रिटिश ओवरसीज के मालिक नवप्रिंस निवासी रानियां बाजार सिरसा के साथ थी। नवप्रिंस ने उसे कहा कि वह विद्यार्थियों को विदेश भेजने का काम करता है।
पीड़ित विनय भी नवप्रिंस की बातों में आ गया और टोरंटो जाने की इच्छा जताई। नवप्रिंस ने कहा कि पीटीई क्लीयर होने के बाद वह उसका वीजा लगा देगा। विनय 12 सितंबर 2022 में पीटीई में पास हो गया। इसके बाद नवप्रिंस ने वीजा की फाइल अप्लाई करने के लिए दस्तावेज मांगे। इसके बाद उसने सहजनप्रीत और कार्यालय में कार्यरत निशा को दस्तावेज दे दिए।
विज्ञापन
विनय ने आरोप लगाया कि नवप्रिंस जब जब जितने पैसे मांगता रहा, वे उसके अकाउंट और नकद देते रहे। नवप्रिंस ने करीब 16 लाख रुपए उनसे ले लिए। जब वह वीजा के बारे में पूछने आरोपी के कार्यालय में गया तो सहजदीप और निशा ने उसको कुछ दस्तावेज दे दिए और कहा कि नवप्रिंस बाहर गया हुआ है। विनय का कहना है कि नवप्रिंस ने रुपये लेने के बाद भी उसे कनाडा नहीं भेजा। इसके बाद उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी नवप्रिंस ने रुपये वापस करने से इनकार कर दिया।
जांच के लिए गठित की थी विशेष टीम
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने इस मामले की जांच के लिए सिविल लाइन थाना की स्पेशल टीम गठित की गई। टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए सिरसा शहर के हिसार रोड क्षेत्र में स्थित ब्रिटिश ओवरसीज इंस्टीट्यूट से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।