फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Amurut Yojana: Deadline ended a year ago, only 50% of the pipeline laid

अमुरूत योजना : एक साल पहले खत्म हो चुकी डेडलाइन, 50 फीसदी ही बिछी पाइप लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Amurut Yojana: Deadline ended a year ago, only 50% of the pipeline laid
खैरपुर के पास बनाए जा रहे पंपिंग स्टेशन पर खड़ी जेसीबी मशीन। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। मानसून सीजन सिर पर है, लेकिन पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डालने के काम अधर में लटका है। काम पूरा करने की अवधि बीते एक साल से ऊपर हो गया है और अभी सिर्फ 50 फीसदी क्षेत्र में पाइप लाइन डाली गई है। विभागीय अधिकारी काम में देरी का कारण सरकारी विभागों से टाइम पर एनओसी न मिलना बताया जा रहे हैं। ऐसे में अब मानसून सीजन के दौरान शहर वासियों को फिर से जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मानसून सीजन में हर बार शहरवासियों को जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान शहरों की सड़कों पर तीन से चार-चार फुट तक जलभराव हो जाता है। जलभराव से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगरपरिषद ने अमरूत योजना के तहत आठ करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया। इस प्रोजेक्ट के तहत बारिश के पानी की निकासी के लिए हिसार रोड स्थित रंगोई नाले तक बड़ी पाइप लाइन डाली जानी है। पाइप लाइन डालने का काम मार्च 2018 में शुरू हुआ। इस काम को पूरा करने की अवधि मार्च 2021 थी। अब एक साल से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी 50 फीसदी की कार्य पूरा हो पाया है। अभी इस काम को पूरा होने में करीब डेढ़ से दो वर्ष तक का ओर समय लगना तय है। ठेकेदार की ओर से अभी शहर के बस स्टैंड से लेकर नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज तक ही पाइप लाइन डालने का काम किया गया है। वहीं पंपिंग स्टेशन का कार्य भी अभी अधर में है। मुख्य रोड के साथ-साथ ही पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में बारिश होने के बाद यहां पर हादसे होने का भी डर बना हुआ है।
विज्ञापन

बारिश के बाद इसी रोड पर होता है जलभराव
बारिश होने के बाद हिसार रोड पर ही अधिक जलभराव की स्थिति बनती है। रोड की दोनों तरफ बरसाती नाला भी बना हुआ है, लेकिन पानी की निकासी नहीं हो पाती। इसके बाद योजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया गया, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। दूसरी ओर जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन डाली गई है वहां पर कनेक्शन तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनी वासियों को उठानी पड़ेगी परेशानी
शहर में हिसार रोड स्थित खैरपुर कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, एडीसी कॉलोनी, राम कॉलोनी, फ्रैंडस नगर, गोबिंद नगर, राम कॉलोनी, खन्ना कॉलोनी, गुरुनानक नगर, नहर कॉलोनी, बरनाला रोड स्थित भगत सिंह कॉलोनी वासियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
नेशनल हाईवे के साथ डाली गई है पाइप लाइन, फिर नहीं हुआ रोड का निर्माण
ठेकेदार की ओर से नेशनल हाईवे के साथ साथ पाइप लाइन डाली गई है। इसके लिए हाईवे की खोदाई की गई। पाइप लाइन दबाने के पांच माह बाद भी यहां नई रोड का निर्माण नहीं हो पाया है। ऐसे में बरसाती सीजन के दौरान हाईवे पर हादसे होने का डर बना रहेगा।
बारिश के पानी की निकासी के लिए रोड उखाड़ कर बड़ी पाइप लाइन डाली गई है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया। इसके कारण इस बार भी जलभराव से परेशानी उठानी पड़ेगी। साथ ही हर समय हादसे का भी डर बन रहता है। - जगदीश कुमार सचदेवा, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि
रोड पर पाइप लाइन डालने के बाद दोबारा से रोड का निर्माण नहीं किया। इसके कारण यहां पर हर रोज हादसे हो रहे हैं। रोड को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। - संदीप खन्ना, दुकानदार ।
बस स्टैंड से लेकर खैरपुर चौकी तक रोड उखाड़ी गई है। यहां पर हर रोज हादसे हो रहे है, लेकिन प्रशासन की ओर से इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। कई बार रोड निर्माण को लेकर शिकायत दी जा चुकी है। - अवतार सिंह, कॉलोनी वासी

अमरूत योजना का काफी काम पूरा हो चुका है। विभागों से अनुमति न मिलने के कारण काम बार बार रूक रहा है। नेशनल हाईवे के ओवरब्रिज तक पाइप लाइन डाली जा चुकी है और पंपिंग स्टेशन का काम भी लगभग पूरा हो चुका हैं। रोड निर्माण कार्य का काम करवाने के लिए प्रशासन की ओर से टेंडर लगाया जाना है। जिसके बाद रोड का निर्माण हो पाएगा। मानसून सीजन में हादसों को रोकने के लिए यहां पर बेरिकेड लगा दिए जाएंगे। - नीरज शर्मा, ठेकेदार, अमरूत योजना
अमरूत योजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। सरकारी विभागों से अनुमति समय पर न मिलने से देरी हो रही है। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा।
संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed