फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Amit will discuss with PM on time management and prevention from ill effects of social media

Sirsa News: समय प्रबंधन और सोशल मीडिया के कुप्रभाव से बचाव पर पीएम से चर्चा करेगा अमित

Wed, 15 Jan 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Amit will discuss with PM on time management and prevention from ill effects of social media
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुड़ियाखेड़ा का विद्यार्थी अमित ​शिक्षक ​अनिल कुमार के साथ। ​शिक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा/ हिसार। जिले के गांव गुड़िया खेड़ा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दसवीं कक्षा के विद्यार्थी अमित और हिसार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजपुल के 12वीं के छात्र रवि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परीक्षा पे चर्चा करने का मौका मिला है। ''''परीक्षा पे चर्चा'''' कार्यक्रम इस बार 16 जनवरी को मुंबई में होगा। इसके लिए अमित और रवि डिंग डाइट के शिक्षक अनिल कुमार के साथ मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं।



अमित ने बताया कि वो और उसके शिक्षक अनिल मेंटल हेल्थ सेशन में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में चयन से उत्साहित अमित ने बताया कि उसके पिता एक किसान हैं। किसान का बेटा होने के कारण उसे पढ़ाई के साथ बहुत से कामों में हाथ बंटाना पड़ता है। ऐसे में प्रधानमंत्री से पूछेगा कि वह किस प्रकार से अपने समय और काम को मैनेज कर सकता है, ताकि उसकी पढ़ाई भी प्रभावित न हो और पिता के साथ काम भी करवा सके। दूसरा प्रश्न यह पूछेगा कि आज के समय में सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ गया है। कई बार यह गलत प्रभाव भी डालता है। सोशल मीडिया के कुप्रभाव से किस प्रकार से बच सकते हैं।
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::::::::

चिकित्सक बनने का सपना करना चाहता है साकार



अमित ने बताया कि वह चिकित्सक बनना चाहता है। कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्र में कोई अच्छा चिकित्सक नहीं था। शहर जाने के लिए ग्रामीणों के लिए साधनों की कमी थी। इस हालात को देखते हुए उसके मन में आया कि वह एक अच्छा डॉक्टर बनेगा, ताकि मुसीबत आने पर अपने परिवार और ग्रामीणों का सहारा बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------------



इस प्रकार किया जाता है विद्यार्थियों का चयन



एससीआरटी गुरुग्राम को हर साल स्टेट कोटा दिया जाता है। देशभर में हर स्टेट का कोटा निर्धारित किया जाता है। ऑनलाइन आवेदनों के माध्यम से भी चयन होता है। इस बार दोनों विद्यार्थियों का चयन एससीआरटी गुरुग्राम को मिलने वाले स्टेट कोटे के आधार पर किया गया है। डिंग डाइट से हर साल विद्यार्थियों के नाम मांगे जाते हैं। डिंग डाइट सबसे पहले उन विद्यालयों की सूची बनाता है, जो स्कूल स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों। इसके बाद स्कूल अपने सर्वश्रेष्ठ एक विद्यार्थी का नाम डाइट को भेजता है।

-----------------------



इस प्रकार हैं अमित की उपलब्धियां

- गीता महोत्सव में राज्य स्तर पर विजेता



- भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रथम

- एनएमएमएस परीक्षा में उत्तीर्ण



- राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में चयनित

------------------------




वर्जन



एससीईआरटी गुरुग्राम को परीक्षा पे चर्चा के लिए डाइट डिंग की तरफ से उन्हीं विद्यालयों के बच्चों का नाम भेजा जाता है, जो विद्यालय हर तरह की शैक्षणिक गतिविधियों में अग्रसर रहते हैं। इस वर्ष गुड़िया खेड़ा के राजकीय स्कूल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी अमित का चयन हुआ है, जो परीक्षा पे चर्चा में भाग लेगा। -डॉ. अनिल कुमार बिश्नोई, एस्कॉर्ट शिक्षक, डिंग डाइट ।

बॉक्स

पढ़ाई और परिवार के दायित्वों के बीच कैसे बनाए संतुलन



हिसार के जहाजपुल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 12वीं का छात्र रवि पीएम से मेंटल हेल्थ को लेकर सवाल करेगा। रवि के पिता की मौत 2014 में हो गई थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहता है। उसकी मां की विधवा पेंशन से उनका गुजारा होता है। रवि का कहना है कि उसके सामने अब घर का खर्च चलाने की चिंता भी है। वह पीएम से जानना चाहेगा कि ऐसी स्थिति में किस तरह से खुद को संतुलित करते हुए अपनी पढ़ाई को जारी रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed