फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Amit Shah Rally in Haryana: Union Home Minister Amit Shah Rally in Sirsa

Amit Shah Rally: हरियाणा पहुंचे गृहमंत्री शाह, 2024 के लिए मांगा आशीर्वाद, पूर्व CM हुड्डा पर साधा निशाना

Sun, 18 Jun 2023 07:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 07:43 PM IST
सार

Amit Shah Haryana Rally Sirsa: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पंजाब के बाद हरियाणा के सिरसा में रैली को संबोधित किया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 2024 में भी भाजपा की सरकार बनवाएं। 

विज्ञापन
Amit Shah Rally in Haryana: Union Home Minister Amit Shah Rally in Sirsa
सिरसा पहुंचे अमित शाह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रैली को संबोधित किया। रविवार शाम नई अनाज मंडी में केंद्रीय मंत्री रैली में पहुंचे। गृह मंत्री की सुरक्षा को लेकर 13 एसपी और करीब 30 डीएसपी, पांच आरएएफ की टुकड़ियां व कई जिलों का पुलिस बल तैनात रही। वहीं आमजन की एंट्री के लिए यहां पर चार गेट लगाए गए थे। अमित शाह ने रैली में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया। 

विज्ञापन


अमित शाह से पहले हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने लोगों को संबोधित किया। प्रदेश के स्थानीय नेता भी स्टेज पर मौजूद रहे। उनके बाद सीएम मनोहर लाल ने मंच पर संबोधित कर कहा कि हरियाणा में दस कमल खिलाएंगे। उनके बाद अमित शाह ने रैली को संबोधित करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा की माताओं को प्रणाम करता हूं जिन्होंने देश की सेना में अपने लाल दिए। उन्होंने किसानों को भी प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा के किसानों ने देश में अन्न की जरूरत पर अन्न दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों की भी सराहना की। 
विज्ञापन


अमित शाह ने मंच से भाजपा के 9 साल के कार्यों को गिनवाया। उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चैलेंज करते हुए कहा कि किसानों की वो बात करते हैं तो दस साल का रिकॉर्ड लेकर आ जाएं, किसने ज्यादा गेहूं और धान खरीदा, किसने ज्यादा रुपये में धान और गेहूं खरीदा। भाजपा ने रिकॉर्ड धान गेहूं और अधिक दामों पर खरीदा है। उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब ने दस साल में कभी भी किसानों को सीधा रुपया नहीं भेजा, मनोहर लाल ने भावांतर भरपाई योजना लागू की। किसानों के खातों में सीधा रुपया भेजा। किसानों को छह हजार रुपये हर साल दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन




अमित शाह ने कहा कि हुड्डा के टाइम पर थ्री डी सरकार थी, यानी दरबारी, दामाद और डीलरों की सरकार थी। इसे मनोहर लाल ने खत्म किया है। पहली बार हरियाणा को पूरे हरियाणा का मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले रोहतक का मुख्यमंत्री होता था।

शाह ने चौधरी देवीलाल का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने किसानों के लिए जो सपने देखे थे उन्हें नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। उन्होंने सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल की तारीफ भी की और उनके नाम की तालियां बजवाई। अमित शाह ने रैली में सरकार के अनेक कार्यों को गिनवाया और हुड्डा पर निशाना साधा।

हरियाणा ने दी दस सीट, हमने 370 हटा दी
उन्होंने कहा कि कश्मीर हमारा है, हरियाणा वालों ने दस की दस सीट दी, हमने 370 हटा दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के आशीर्वाद से आपने मोदी जी को दो-दो बार प्रधानमंत्री बनाया है। हरियाणा ने दस की दस सीट भाजपा को दी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 2024 में भी मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाओ। इसके बाद भारत माता की जय के जयकारे के साथ उन्होंने अपना संबोधन पूरा किया।

भगवा हुआ शहर
सिरसा शहर के सभी बाजार और चौक भगवा रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सिरसा वायुसेना स्टेशन पहुंच चुके हैं। सिरसा वायुसेना स्टेशन पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली के माध्यम से 2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे।

ये भी रहे मौजूद
मंच पर गोपाल कांडा, गोविंद कांडा, मंत्री रणजीत चौटाला, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, सुभाष बराला, आदित्य चौटाला, दूड़ाराम, लक्ष्यमण और मनीष ग्रोवर सहित कई नेता स्टेज पर मौजूद रहे।


गुरुद्वारा में टेका माथा
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ सीएम मनोहर लाल ने सिरसा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए अरदास की व गुरुद्वारा के प्रमुख सेवादार बाबा अजीत सिंह के देहांत पर शोक प्रकट किया।

कांग्रेस नेता हिरासत में

सिरसा में अमित शाह की रैली से पहले कांग्रेस नेता राज कुमार शर्मा को हिरासत में लिया गया है।


विरोध करने पहुंचे किसानों को रोका
मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विरोध करने के लिए चोपटा से पहुंचे किसानों को गांव में बेरिकेड लगाकर रोक दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed