फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Always remember your culture

हमें अपनी संस्कृति, विरासत हमेशा याद रखनी चाहिए : स्वामी रामाचार्य

Wed, 11 Sep 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Always remember your culture
सिरसा। बिश्नोई सभा सिरसा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रही साप्ताहिक हरिकथा के चौथे दिन आचार्य स्वामी रामाचार्य महाराज ने गुरु जांभोजी की विभिन्न बाल-लीलाओं व चमत्कारों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति, विरासत, इतिहास, परंपराएं हमेशा याद रखनी चाहिए। उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों का जिक्र किया और छोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

आचार्य स्वामी रामाचार्य महाराज ने कहा कि गुरु जांभोजी मानवीय गुणों से रहित थे। उनके अद्भुत अलौकिक गुणों वाले स्वरूप से हर कोई अचरज में था। गुरु जांभोजी ने लोगों को जीवां न जुगती व मरणोपरांत मुक्ति का रास्ता दिखाना दिखाया। वे सात वर्ष की आयु तक मौन रहे। इस कारण माता-पिता हंसा देवी व लोहट जी चिंतित रहते थे। इसके लिए उन्होंने नागौर के जाने माने भोपा यानी सिद्ध को बुलाया। जांभोजी कर्मकांड व अन्य सभी पाखंडों, अंधविश्वास से दूर रहने की नसीहत देने वाले थे। अत: उन्होंने उस भोपे यानी सिद्ध का भ्रम तोड़ा तथा उसके निमित सबदवाणी का प्रथम शबद का उच्चारण किया। इसमें सतगुरु की विशेषताओं का वर्णन है। स्वामी रामाचार्य ने बताया कि हमें अपनी संस्कृति, विरासत, इतिहास, परंपराएं हमेशा याद रखनी चाहिए। आचार्य ने भोजन, भाषा व भेष को यथास्वरूप बनाए रखने व अपनी पहचान बनाकर रखने का आह्वान किया। जिला सेवक दल प्रधान व मुकाम गोशाला के प्रधान नोखा से पहुंचे सुनील व अन्य जनों को सभा ने सम्मानित किया। बिश्नोई सभा डबवाली प्रतिनिधि मंडल को सभा के प्रधान खेमचंद बैनीवाल, सचिव ओपी बिश्नोई और स्वामी रामाचार्य महाराज ने सम्मानित किया। कथा के अवसर पर उपप्रधान कृष्ण पाल बैनीवाल, सहसचिव जगतपाल कड़वासरा, जगदीश खदाव, कृष्ण लाल बैनीवाल, सुशील बैनीवाल, प्रचार सचिव डाॅ. मनीराम सहारण, हनुमान पटवारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed