फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Along with studies, teachers also build character: Bindu Didi

पढ़ाई के साथ-साथ चरित्र निर्माण भी करते हैं अध्यापक : बिंदु दीदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Along with studies, teachers also build character: Bindu Didi
 शहर के हिसार रोड ​स्थित आनंद सरोवर, ब्रह्माकुमारी आश्रम में आयोजित सेमिनार में ​शिक्षक हिस्सा
सिरसा। हिसार रोड स्थित आनंद सरोवर, ब्रह्माकुमारी आश्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से शिक्षकों की आध्यात्मिक बैठक व सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्माकुमारी संस्था की वरिष्ठ दीदी वीनू ने की। बहन बिंदु ने बताया कि शिक्षक सिर्फ विषय पढ़ाने वाले नहीं होते, बल्कि बच्चों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान एक शांत वातावरण में सभी शिक्षकों ने राजयोग ध्यान का अभ्यास किया। इसमें आंतरिक शांति, आत्म-विश्लेषण और तनाव प्रबंधन की विधियां सिखाई गई। यह सेमिनार शिक्षकों के मानसिक, आत्मिक और नैतिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। इस प्रकार के आयोजन न केवल व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार भी करते हैं।
विज्ञापन


अंत में सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं प्रसाद ग्रहण करवाया गया। सभी ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। इस सेमिनार का उद्देश्य शिक्षकों को आत्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों, सकारात्मक चिंतन और तनावमुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में सेंट जेवियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के संकाय सदस्य सिस्टर जैकलिन, सिस्टर अलीशा, रविंद्र टिन्ना एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed