Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Allotment letters distributed to the beneficiaries of Chief Minister Rural Housing Scheme 2.0

Sirsa News: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के लाभपात्रों को बांटे गए अलॉटमेंट लेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Allotment letters distributed to the beneficiaries of Chief Minister Rural Housing Scheme 2.0
सिरसा। जन विश्वास-जन विकास समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी विकास कार्यों के बारे में बताते
सिरसा। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार संकल्प पत्र में शामिल हर वादे को सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र के साथ पूरा कर रही है। एक साल में संकल्प पत्र में शामिल 46 संकल्प को सरकार पूरा कर चुकी है। जनहित में जो वादे किए गए हैं उन्हें भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार की दूसरी पारी का एक साल का कार्यकाल नायाब रहा है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी शुक्रवार को पंचायत भवन में प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जन विश्वास-जन विकास समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यातिथि की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 (फेज-द्वितीय) के लाभपात्रों को अलॉटमेंट लेटर वितरित किए गए।
विज्ञापन

सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट का विमोचन भी किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व सरकार ने इस अवधि के दौरान सबका साथ-सबका विकास की सोच के साथ काम किया है। सभी जिलों का समान रूप से विकास हो, गांवों-ढाणियों तक समान रूप से विकास किया जाए, पर लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक के उत्थान की सोच के साथ विकास की गति को आगे बढा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायदे के अनुसार शपथ से पहले 24 हजार युवाओं को 17 अक्तूबर 2024 को नियुक्ति पत्र पहले दिए और शपथ बाद में ली। इस अवसर पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र, जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा यतींद्र सिंह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणू शर्मा, नगर परिषद सिरसा चेयरमैन शांति स्वरूप, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, पूर्व विधायक रामचंद कंबोज, गोविंद कांडा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही सहित गणमान्य लोग व लाभार्थी मौजूद रहें।

सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतरीन काम कर रही : बेदी
कृष्ण बेदी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतरीन काम कर रही है, किडनी रोगियों को जिला स्तर पर अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा दी गई है। सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को उपचार के लिए पांच लाख रुपये तक का लाभ आयुष्मान योजना के तहत दिया है। किसानों के हित में कदम उठाते हुए 24 घंटे में फसल का मूल्य देने के साथ ही 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद करने वाली देश में पहली हरियाणा सरकार है। अब ई-एप्लीकेशन के माध्यम से किसान घर बैठे ही गेटपास ले सकता है।

आज खुली रहेंगी तहसीलें
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक बड़ा मुद्दा हरियाणा में पट्टेदारों को भूमि के मालिकाना हक का था। हरियाणा कृषि भूमि पट्टा विधेयक पारित करके पट्टेदार किसानों व भूमि मालिकों के बीच विश्वास का काम किया। नकली खाद, बीज व कीटनाशक बनाने व बेचने वालों को पांच साल की सजा देने का कानून बनाया। हरियाणा ग्राम शामलात भूमि अधिनियम में संशोधन करके पंचायती भूमि पर 500 वर्ग गज भूमि का स्वामित्व दिया गया। गौरतलब है कि 18 अक्तूबर को शनिवार के दिन तहसीलें खुली रहेंगी। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के लाभपात्र इस दिन भी अपनी रजिस्ट्रियां करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed