फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Alleged negligence in the operation, the victims staged a sit-in in front of the hospital

ऑपरेशन में लापरवाही के आरोप लगा पीड़ितों ने अस्पताल के समक्ष दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Alleged negligence in the operation, the victims staged a sit-in in front of the hospital
डबवाली रोड पर निजी अस्पताल के समक्ष धरने पर बैठे पीड़ित परिवार के सदस्य। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। डबवाली रोड स्थित निजी अस्पताल के चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन में लापरवाही बरतने के आरोप लगा पीड़ित परिवार ने फिर अस्पताल के समक्ष धरना देकर नारेबाजी की। वहीं उन्होंने पुलिस द्वारा आरोपी चिकित्सक पर कार्रवाई न किए जाने के भी आरोप लगाए। गौरतलब है कि पीड़ित परिवार ने दो माह पहले भी अस्पताल के समक्ष धरना दिया था। उस समय अस्पताल प्रशासन की ओर से इलाज करने के आश्वासन पर पीड़ित परिवार ने धरना उठा लिया था।
विज्ञापन

बुधवार को निजी अस्पताल के समक्ष धरने पर बैठे खाजाखेड़ा पीड़ित परिवार के सदस्य बलेदव सिंह, जसकरण सिंह, पूर्व सरपंच मनबीर सिंह, बलवंत सिंह, सुरजीत सिंह पंच, पवन दीप, प्रगट सिंह ने बताया कि तीन माह पहले डबवाली रोड स्थित निजी अस्पताल में बलजीत कौर की बच्चेदानी में रसौली होने के कारण ऑपरेशन करवाया था। ऑपरेशन में लापरवाही होने के कारण चिकित्सक की ओर से पेशाब की थैली में कट लगा दिया और पेशाब का रिसाव होना शुरू हो गया। इसके बाद चिकित्सक ने पेशाब की थैली लगा दी। लेकिन करीब 15 दिनों के बाद जब थैली उतरवाई तब भी पेशाब का रिसाव नहीं रुका। इसके बाद उन्होंने चिकित्सक से शिकायत की तो उसने अपने स्तर पर इलाज करवाने की बात कही। जिसका दूसरी बार ऑपरेशन कर दिया गया, लेकिन मरीज ठीक नहीं हुआ। इसके बाद वह शिकायत लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उनके साथ बहस करनी शुरू कर दी और धमकी देने लगे। चिकित्सक द्वारा सुनवाई न किए जाने के कारण उन्होंने पहले भी अस्पताल के सामने धरना दिया था और पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पाई। वह अब सुनवाई की मांग को लेकर अस्पताल के समक्ष धरने पर बैठने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने पुलिस व सीएम विंडो में शिकायत दी गई थी। इसके बाद अस्पताल की ओर से उसका जवाब दे दिया था। परिवार के लोग अब परेशान कर रहे है। उनके खिलाफ भी पुलिस को शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आशीष गुप्ता, स्पर्श अस्पताल सिरसा
निजी अस्पताल के चिकित्सक के खिलाफ शिकायत आई थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखा गया था। सरकारी अस्पताल की ओर से चिकित्सकों की टीम का गठन कर रिपोर्ट तैयार की गई है। रिपोर्ट का जवाब आने के बाद ही संबंधित कार्रवाई की जाएगी।
-कश्मीरी लाल, सिविल थाना प्रभारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed