{"_id":"684dbbe70adaea32cc01ebb9","slug":"allegations-of-corruption-in-the-work-of-laying-pipeline-under-amrit-2-project-sirsa-news-c-128-1-svns1027-139484-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अमृत 2 प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन बिछाने के कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अमृत 2 प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन बिछाने के कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप
Sat, 14 Jun 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
जनता भवन रोड पर बिछाई जा रही बरसाती लाइन ।
सिरसा। शहर में अमृत दो के तहत बरसाती लाइन बिछाने का कार्य जारी है। लाइन बिछाने के कार्य को लेकर कुछ लोग पहले दिन से आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार दोपहर को श्री श्याम बगीची के प्रधान पवन गर्ग व कुछ अन्य मौजिज लोगों ने लाइन बिछाने के कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य लाइन के नीचे सीमेंट का आठ इंची सीमेंट के मसाले का बैड नहीं बनाया जा रहा है। सीधे ही मिट्टी पर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जो बारिश के दौरान ही क्षतिग्रस्त हो जाएगी।
वहीं, इस मामले में लाइन बिछाने वाली एजेंसी के इंचार्ज ने बलबीर सिंह ने कहा कि लाइन बिछाने के काम में कोई धांधली नहीं हो रही है। जहां से चाहे अधिकारी लाइन को उखाड़कर देख सकते है। बता दें कि शहर के बरसाती पानी की निकासी को लेकर अमरूत दो के तहत 34 करोड़ का काम किया जा रहा है। 34 करोड़ का काम शुरू होने के साथ ही शहर के कुछ लोगों ने लाइन बिछाने के काम में भ्रष्टाचार की बात कहीं। इतना ही नहीं, निरंतर मुख्यालय से लेकर डीएमसी तक को शिकायतें की गई है।
ऐसे में एजेंसी ने बाजारों में काम बंद कर बारिश के मौसम को देखते हुए मुख्य लाइन डिस्पोजल के साथ साथ मुख्य रोड पर बिछानी शुरू कर दी है। अब इस लाइन को बिछाने में भी शहर के कुछ मौजिज लोगों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और सोशल मीडिया पर वायरल किए है। इतना ही नहीं, उन्होंने अधिकारियों से मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
-- -
यह है अमृत दो प्रोजेक्ट
अमृत दो के तहत 34 करोड़ की लागत से शहर के मुख्य बाजारों में बरसाती पाइप लाइन बिछाई जाएगी। मुख्य बाजारों के साथ साथ मुख्य सड़कों पर भी लाइन बिछाई जाएगी और उसे डबवाली रोड पर डिस्पोजल से जोड़ा जाएगा। इस कड़ी में आंबेडकर चौक से परशुराम चौक तक लाइन बिछाई जा चुकी है। वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल तक और शिव चौक तक लाइन बिछाई जा चुकी है। अब जनता भवन रोड पर विकास कार्य चल रहा है । विकास कार्य की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार पाइप लाइन बिछाने से पहले उसके नीचे पाइपों के साइज अनुसार बैड यानी मसाला डाला जाएगा। ताकि बैड को मजबूत प्रदान हो सके। इसके अलावा लाइन बिछाने के साथ साथ लोगों के टूटने वाले सीवरेज और पेयजल कनेक्शनों को भी दुरुस्त किया जाना है। एक साल के अंदर अंदर एजेंसी को यह काम पूर्ण करना है।
-- --
मुख्यमंत्री के आने पर नहीं आई याद
तीन दिन पहले संत कबीर जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अनाजमंडी में आए थे। राज्य स्तरीय संत कबीर जयंती में उन्होंने भाग लिया था। 10 दिनों से सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा था। उस दौरान इस विकास कार्य को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई। यदि शिकायत की गई होती तो मुख्यमंत्री भी इसका निरीक्षण कर सकते थे और निष्पक्ष जांच होना तय था। उस दौरान शहर के सभी मौजिज लाेग चुप्पी साधे रहे।
-- -
बड़ी लाइन बिछाने के दौरान नीचे बैड नहीं बनाया जा रहा है। जो बेहद जरूरी है। बैड नहीं होने से लाइन डैमेज होने का खतरा रह जाता है। मौके जब काम करने वाले एजेंसी के लोगों से इस संबंध में बात की तो काम बंद कर सभी चले गए। हमारी प्रशासन से मांग हे कि विकास कार्य की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
पवन गर्ग, प्रधान , श्री श्याम बगीची जनता भवन रोड
-- -
निर्माण कार्य में कोई धांधली नहीं हो रही है। नियमानुसार कार्य किया जा रहा है। अधिकारी जब चाहे मौका निरीक्षण कर जांच कर सकते है। निर्माण कार्य में कमी मिलती है तो कार्रवाई करें। अभी तक किए गए विकास कार्य की कोई पेमेंट जारी नहीं हुई है।
बलबीर सिंह, एजेंसी इंचार्ज
-- -
विकास कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। पहले दिन से कुछ लोग काम रुकवाने में लगे हुए है। एजेंसी के कर्मचारियों ने कोई गड़बड़ी है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद