{"_id":"64835afbde0a9f450d0db6e9","slug":"all-parties-got-together-to-defeat-me-in-ellenabad-bypoll-abhay-chautala-sirsa-news-c-21-hsr1034-153620-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलनाबाद उपचुनाव में मुझे हराने के लिए सभी दल मिल गए : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलनाबाद उपचुनाव में मुझे हराने के लिए सभी दल मिल गए : अभय चौटाला
Fri, 09 Jun 2023 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद हलके में ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक अभय सिंह चौटाला।
ऐलनाबाद (सिरसा)। इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा 99वें दिन शुक्रवार को ऐलनाबाद हलके के गांव ढूकड़ा, गुडियाखेड़ा, माधोसिंघाना, मल्लेकां, उमेदपुरा व मेहनाखेड़ा में पहुंची। यहां विधायक अभय सिंह चौटाला के सामने लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी, स्कूलों में अध्यापकों की कमी, सीएचसी और पीएचसी में डाक्टरों की कमी व टूटी सड़कों की रही। अभय चौटाला ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में मुझे हराने के लिए भाजपा, जेजेपी, कांग्रेस, कांडा सभी मिल गए थे।
उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया गया। सैकड़ों करोड़ रुपये मुझे हराने के लिए गांवों में बांटे गए। मगर, लोगों ने उनके हर हथकंडे को नाकाम करके मुझे विधानसभा भेजा। जिस दिन ऐलनाबाद के लोगों ने उपचुनाव जिताया था, उसी दिन यह संदेश पूरे प्रदेश में चला गया था कि अबकी बार जैसे सन 1987 में ताऊ देवीलाल की लहर आई थी, इस बार भी वही लहर आएगी।
अभय चौटाला ने कहा कि परिवर्तन यात्रा सिंगार गांव से शुरू हुई थी, तब ओमप्रकाश चौटाला ने मेवात के लोगों से पूछा था कि अगर तुम्हें मुझ पर भरोसा है तो यह यात्रा शुरू करवा दूं। तब वहां मौजूद हजारों लोगों ने अपना हाथ उठा कर कहा था कि मेवात की तीन विधानसभा सीट हैं, तीनों इनेलो को जितवा कर भेजेंगे। अभय सिंह चौटाला ने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा कि सिरसा की पांच सीट हैं, क्या पांचों सीट इनेलो को जितवाओगे, तो सभी ने हाथ उठाकर कहा कि सिरसा की पांचों सीट इनेलो को जितवा कर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2024 में इनेलो पार्टी सत्ता में आएगी।