फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   All markets will be closed today Ellenabad

आज भी बंद रहेंगे ऐलनाबाद के सभी बाजार

Mon, 04 Aug 2014 12:16 AM IST
sirsa
sirsa Updated Mon, 04 Aug 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन

शहर के नोहर रोड स्थित रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज बनाए जाने की मांग को लेकर शहरवासियों की ओर से प्रदर्शन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। शहर के व्यापारी, दुकानदार, सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी धरने पर डटे रहे।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों की ओर से प्रशासन को दिया गया अल्टीमेटम सोमवार को खत्म हो रहा है। अगर सोमवार तक समस्या का समाधान नहीं होता तो प्रदर्शनकारी मंगलवार से शहर की चारों ओर की सड़कें पूरी तरह से जाम करेंगे। वहीं, गलियों में भी सब्जी की रेहड़ी तक नहीं लगने दी जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


ऐलनाबाद के नोहर रोड पर रेलवे अंडरब्रिज बनवाने की मांग को लेकर दुकानदार और व्यापारी शुक्रवार शाम से शहर के पंचमुखी चौक पर धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों के अनुसार रेलवे ने भी ब्रिज बनाने के लिए सहमति दे दी थी लेकिन अब इस मामले में हरियाणा सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। शनिवार को प्रदर्शनकारियाें द्वारा करवाई गई हड़ताल और ऐलनाबाद-सिरसा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम पूर्ण सफल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ घंटे जाम के बाद प्रदर्शनकारियों के बीच आश्वासन देने पहुंचे एसडीएम सुभाष श्योराण की भी प्रदर्शनकारियों ने एक नहीं मानी और उन्हें वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया था। जिस पर शनिवार देर शाम पांच बजे एडीसी शिव प्रसाद शर्मा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पीके जिंदल, कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और किसी तरह सोमवार तक का आश्वासन देकर ऐलनाबाद-सिरसा मुख्य मार्ग पर लगाए गए जाम को खुलवाया था। इसके बाद लोगों ने जाम तो खोल दिया था लेकिन धरना और प्रदर्शन निरंतर अब भी जारी है। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है जोकि मंगलवार को उग्र रूप लेने की संभावना है। एडीसी ने सोमवार शाम पांच बजे तक डीसी से मिलवाकर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया था।

शहर के व्यापारियों, दुकानदारों का कहना है कि शहर के बीचोंबीच से गुजरने वाली इस रेलवे लाइन के कारण शहर दो भागों में बंटा हुआ है। एक तरफ पुराना शहर है तो दूसरी तरफ औद्योगिक क्षेत्र, कन्या महाविद्यालय, हुडा कॉलोनी, जल घर और आबादी है। अब इस रेलवे लाइन को ब्रॉडगेज में तबदील किया गया है, जिससे रोजाना दर्जनों रेलगाड़ियों के आवागमन के कारण दिनभर यह रेल फाटक बंद रहेगा और नागरिक एक से दूसरी तरफ नहीं जा सकेंगे। इसलिए इस रेल फाटक पर अंडरब्रिज बनाना आवश्यक हो गया है लेकिन राज्य सरकार चुनाव से पूर्व किए गए अपने वादों से दूर भाग रही है।

प्रदर्शनकारियों ने लाउड स्पीकर लगे विभिन्न वाहनों से रविवार को शहर में मुनादी करवाई कि सोमवार को भी सभी दुकानदार, व्यापारी, शिक्षण संस्थान, सब्जी-रेहड़ी और चाय के ठेले वाले बंद में पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे ताकि सरकार से दबाव देकर अंडरब्रिज बनवाया जा सके। शनिवार को हड़ताल के कारण पूरा शहर बंद रहा था। रविवार को भी कोई काम नहीं हुआ। इसी तरह सोमवार को भी बाजार बंद की घोषणा कर दी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र से यहां खरीदारी करने के लिए आने वालों को भारी परेशानी होगी। रविवार को भी खरीदारी करने आए लोगों को भटकना पड़ा।


धरने पर बैठे व्यापारी संजीव गर्ग, निरंजन तलवाड़िया, रामलाल मेहता, सुभाष गोयल, प्रवीण फुटेला, विनोद जसरासरिया, सुरेंद्र सरदाना, जरनैल बराड़, पवन कानसरिया, अनिल भादू, भीमसेन साईं, पालिका की पूर्व अध्यक्ष कमलेश शर्मा, धर्मपाल गुंबर, मांगेराम सहारण, विनोद गर्ग, बनवारी तलवाड़िया, जगजीवनराम सोनी ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक सरकार और प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन जारी रहेगा। सोमवार को अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज कर दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चाहे उन्हेें डीसी से मिलवाया जाए या नहीं, वे अपना धरना जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed