{"_id":"696688154a475958e7092477","slug":"all-india-service-association-celebrated-a-unique-lohri-sirsa-news-c-128-1-svns1027-151220-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अखिल भारतीय सेवा संघ ने मनाई अनोखी लोहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अखिल भारतीय सेवा संघ ने मनाई अनोखी लोहड़ी
Tue, 13 Jan 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा लोहड़ी पर्व इस वर्ष एक अनोखे ढंग से सेवा भाव के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर संस्था की ओर से गौ सेवा के साथ-साथ नंदीशाला के कर्मियों की सेवा का सम्मान किया गया।
लोहड़ी के पावन अवसर पर नंदीशाला, सिरसा रोड मंडी डबवाली में गौ माता की सेवा करते हुए हरा चारा व गुड़ डाला गया। इसके साथ ही सर्दी को देखते हुए नंदीशाला में कार्यरत कर्मचारियों को कंबल वितरित किए गए। वहां मेडिकल वार्ड में रखे गए बीमार गोवंश के लिए भी कंबल दिए गए।
इस सेवा कार्यक्रम में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। देव कुमार शर्मा ने कहा कि लोहड़ी जैसे पर्व केवल परंपरा निभाने तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि इन्हें सेवा और संवेदनशीलता से जोड़ना ही सच्ची पर्व भावना है। गो सेवा हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न अंग है। गो माता की सेवा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
इस दौरान शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंगल, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बांसल, सचिव गौरव शर्मा, सह कोषाध्यक्ष मनीष बांसल, वरिष्ठ पत्रकार राजीव वढ़ेरा, विक्की सिरसवाल, जतिन मिढ़ा, धर्मपाल मित्तल, नंदीशाला अध्यक्ष पंकज मोंगा, सचिव राजेश जैन काला सहित अन्य लोग मौजूद रंहें।