फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   All demands of sanitation workers were met and strike was ended

Sirsa News: सफाई कर्मचारियों की सभी मांगे मान खत्म करवाई हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
All demands of sanitation workers were met and strike was ended
मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी।
रानियां। रानियां नगर पालिका के अधीनस्थ कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नपा कार्यालय में सोमवार को धरना लगाया। सफाई कर्मचारियों ने करीब पांच घंटे काम बंद रखा और अपनी मांगों को मनवाने के लिए धरने पर बैठे रहे। शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ती देख नगरपालिका प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को स्वीकार किया।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों की जूते व साबुन की मांगों के लिए जेई, अकाउंटेंट व एसआई की कमेटी गठित की है, जो आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर 28 फरवरी तक बकाया जूते व साबुन उपलब्ध करवाएगी। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर अपने अपने काम पर लौटे। कर्मचारियों की मांगों के बारे में रानियां इकाई से प्रधान सोमपाल पुहाल ने बताया कि वर्ष 2020 में कोरोना काल के समय सभी सफाई कर्मचारियों का 10 महीनों का साबुन बकाया है और अभी तक के जूते, जनवरी महीने का वेतन बकाया है। इसको लेकर उन्होंने कई बार नगरपालिका प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत करवाया, लेकिन अभी तक उनका कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस कारण मजबूर होकर उन्होंने काम छोडकर हड़ताल पर बैठने को मजबूर हुए। इसके साथ पुहाल ने डोर टू डोर के सभी सफाई कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक महीने की सात तारीख तक उनके खाते में डालने की मांग रखी। इस अवसर पर नगरपालिका वाइस चेयरमैन रमेश कुमार, सचिव विक्रमजीत, नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान सोमपाल पुहाल सहित दर्जनों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
सफाई कर्मचारियों की जूते व साबुन की मांगों के लिए जेई, अकाउंटेंट व एसआई की कमेटी गठित की है, जो आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर 28 फरवरी तक बकाया जूते व साबुन उपलब्ध करवाएगी। इसके अतिरिक्त डोर टू डोर के सफाई कर्मचारियों के जनवरी का बकाया पड़े वेतन के लिए ठेकेदार से बात कर तुरंत उनके बैंक खाते में डलवा दी गई है और एजेंसी को सफाई कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक महीने की सात तारीख तक भुगतान करने के लिए नोटिस दे दिया गया है। - विक्रमजीत, नगरपालिका, सचिव, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article