फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Albendazole tablets fed to 70,000 abandoned children on National Deworming Day

Sirsa News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छूटे 70,000 बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोलियां

Tue, 18 Feb 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 18 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Albendazole tablets fed to 70,000 abandoned children on National Deworming Day
बच्चों को एलबेंडाजोल की गोलियां ​खिलातीं स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी 
सिरसा। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में करीब चार लाख बच्चों और महिलाओं को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जानी थी। जिसमें विभिन्न विभागों की ओर से बच्चों, युवाओं और महिलाओं को करीब सवा तीन लाख एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गईं। वहीं मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छूटे हुए 70,000 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिले में चार लाख के करीब बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने को लक्ष्य पूरा कर लिया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य रामकुमार जांगड़ा की अध्यक्षता तथा महिला प्रकोष्ठ कमेटी की प्रभारी डाॅ. प्रीत कौर के संयोजन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मंगलवार को मनाया गया।
विज्ञापन

जिसमें सबसे पहले प्रभारी डॉ. प्रीत कौर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस भारत में हर साल फरवरी महीने में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य एक से 19 वर्ष के बीच के सभी बच्चों को कृमि मुक्त करना है। भारत में इसकी शुरुआत 2015 में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य रामकुमार जांगड़ा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि डिवर्मिंग में बच्चों के शरीर में परजीवियों या आंतों के कीड़े को खत्म करके कृमि संक्रमण को दूर करने के लिए दवा का उपयोग किया जाता है। जब बच्चों की बात आती हैं। कृमि नाशक गोलियां ज्यादा दवा लेने में सफलता के परिणाम स्वरुप मिट्टी से फैलने वाला कृमि रोग हो सकता है। यह ऐसी स्थिति जिसमें कृमियों का एक संग्रह मानव शरीर को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed